एक्सप्लोरर

दुनिया में फिर बढ़ी कोरोना केस की रफ्तार, 24 घंटे में आए 3.13 लाख नए मामले, 6289 मरीजों की चली गई जान

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी क्रमश: भारत, अमेरिका और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का कहर एक बार फिर बढ़ता देखा गया है. पिछले 24 घंटे में 3.13 लाख नए कोरोना मामले दर्ज हुए और 6289 मरीजों की जान चली गई. हालांकि 2 लाख 78 हजार 615 लोग वायरस से ठीक भी हुए हैं.

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 20 लाख 83 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 81 हजार (3.05%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं कुल 2 करोड़ 78 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 71 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 41 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 32 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:           केस- 7,139,355, मौत- 206,585
  • भारत:                केस- 5,730,184, मौत- 91,173
  • ब्राजील:              केस- 4,627,780, मौत- 139,065
  • रूस:                  केस- 1,122,241, मौत- 19,799
  • कोलंबिया:          केस- 784,268, मौत- 24,746
  • पेरू:                   केस- 782,695, मौत- 31,870
  • मैक्सिको:           केस- 705,263, मौत- 74,348
  • स्पेन:                  केस- 693,556, मौत- 31,034
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 665,188, मौत- 16,206
  • अर्जेंटीना:           केस- 664,799, मौत- 14,376

24 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में कुल 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को फ्री में वैक्सीन के डोज देने की पेशकश की

रिसर्च में आया सामने-कोविड-19 रोगियों में किडनी खराब होने का जोखिम ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asim Munir On India: पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
'मैं जेल में बीमारियों से जूझ रहा हूं...', बांग्लादेश HC ने नहीं सुनी हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की अपील, खारिज कर दी जमानत याचिका
'मैं जेल में बीमारियों से जूझ रहा हूं...', बांग्लादेश HC ने नहीं सुनी हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की अपील, खारिज कर दी जमानत याचिका
India-Bangladesh Relations: भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, तेहरान का नया प्रस्ताव खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज
‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, तेहरान का नया प्रस्ताव खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज

वीडियोज

Iran US War: Narendra Modi की अपील पर क्या बोले एक्सपर्ट? | Oil Price Hike | Trump | PM Appeal
Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport
Iran US War: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर! | Oil Price Hike | Trump | India Alert | PM Modi Appeal
PM Modi की देशवासियों को चेतावनी!| Middle East Crisis | Economy 2026 | Trump | India Alert

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asim Munir On India: पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
India-Bangladesh Relations: भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट
AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट
NEET UG Paper Leak: NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
Embed widget