एक्सप्लोरर

कोरोना से दुनियाभर में पौने 10 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में 2.72 लाख नए केस, 2.77 लाख ठीक हुए

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, ब्राजील और अमेरिका में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत क्रमश: भारत, अमेरिका और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से अबतक पौने दस लाख लोगों की जान जा चुकी है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में ठीक होने लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा है. कुल एक्टिव केस की संख्या अब घट रही है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 72 हजार नए मामले सामने आए हैं और 2 लाख 77 हजार मरीज ठीक हुए हैं. हालांकि 5 हजार 605 लोगों की जान भी चली गई.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 17 लाख 131 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 75 हजार (3.06%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 34 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 71 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 35 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:         केस- 7,097,937, मौत- 205,471
  • भारत:               केस- 5,640,496, मौत- 90,021
  • ब्राजील:             केस- 4,595,335, मौत- 138,159
  • रूस:                  केस- 1,115,810, मौत- 19,649
  • कोलंबिया:         केस- 777,537, मौत- 24,570
  • पेरू:                   केस- 772,896, मौत- 31,474
  • मैक्सिको:           केस- 700,580, मौत- 73,697
  • स्पेन:                  केस- 682,267, मौत- 30,904
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 663,282, मौत- 16,118
  • अर्जेंटीना:           केस- 652,174, मौत- 13,952

23 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में कुल 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस के जरिए चीन ने वैश्विक युद्ध छेड़ा है- डोनाल्ड ट्रंप

ताइवान के अमेरिका से दोस्ती बढ़ाने पर भड़का चीन, कहा- इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Weather News: कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget