एक्सप्लोरर

दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या चार करोड़ 78 लाख के पार, अब तक 12 लाख 19 हजार से ज्यादा की मौत

बीते दिन सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए. इसके बाद भारत, फ्रांस, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली, बेल्जियम, रूस में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए. अर्जेंटीना में 12 हजार मरीज बढ़ने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख पार चली गई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना महामारी ने एक बार फिर भयंकर रूप ले लिया है. इसका कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा चार करोड़ 78 लाख के पार पहुंच गई है. इनमें से साढ़ें 12 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 4.83 लाख कोरोना मामले सामने आए. इस खतरनाक बीमारी से बीते दिन 8,195 लोगों की मौत हो गई. बीते दिन सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए. इसके बाद भारत, फ्रांस, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली, बेल्जियम, रूस में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए. अर्जेंटीना में 12 हजार मरीज बढ़ने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख पार चली गई है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 78 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 12 लाख 19 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ 43 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 22 लाख हो गई है यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 93,977 नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 83 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 46 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 12 हजार मामले किए गए.

  • अमेरिका:  केस- 9,691,088, मौत- 238,637
  • भारत:       केस- 8,312,947, मौत- 123,650
  • ब्राजील:     केस- 5,567,126, मौत- 160,548
  • रूस:         केस- 1,673,686, मौत- 28,828
  • फ्रांस:        केस- 1,502,763, मौत- 38,289
  • स्पेन:         केस- 1,331,756, मौत- 36,495
  • अर्जेंटीना:  केस- 1,195,276, मौत- 32,052
  • कोलंबिया: केस- 1,099,392, मौत- 31,847
  • यूके:          केस- 1,073,882, मौत- 47,250
  • मैक्सिको:  केस- 933,155, मौत- 92,100 उत्तर कोरिया में कोरोना का एक भी मामला नहीं- डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि उत्तर कोरिया में कोरोनावायरस के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं. यह जानकारी मंगलवार को दी गई. योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि कोरोनावायरस स्थिति पर डब्ल्यूएचओ की नवीनतम साप्ताहिक स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर में 10,462 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिसमें दावा किया है कि यहां 29 अक्टूबर तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 5,368 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से आठ संदिग्ध लोग हैं. एजेंसी के अनुसार, 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक कुल 161 लोगों को क्वारंटीन किया गया, जिससे 22 अक्टूबर तक बरी होने वाले रोगियों की कुल संख्या 32,011 तक पहुंच गई. उत्तर कोरिया ने कोरोनावायरस मुक्त होने का दावा किया है. देश ने एहतियात के तौर पर इस साल की शुरुआत में ही अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अमेरिका का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
US का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget