एक्सप्लोरर

इस्माइल हनियेह की हत्या, राजदूत पर हमला फिर भी क्यों इजरायल पर हमला करने से डर रहा ईरान

Israel and Iran: इजरायल और ईरान के बीच हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं. पेजर ब्लास्ट के बाद ईरान ने फिर से इजरायल को धमकी दी है.

Israel and Iran: पेजर ब्लास्ट के बाद इजरायल और ईरान में विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है. हाल में ही हुए विस्फोट में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी आंख में चोट लगने की बात सामने आई थी. इस घटना को लेकर संयुक्त राष्ट्र में ईरानी दूत ने कहा है कि वो इस हमले पर कार्रवाई करेगा. ईरानी दूत ने कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने अधिकारों को सुरक्षा करेगा. इन हमलों के लिए लेबनान और ईरान ने इजरायल को दोषी ठहराया है. 

बता दें कि इससे पहले तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद ईरान ने कहा था कि वो इस हत्या का बदला लेगा. लेकिन उन्होंने अभी तक इजरायल पर कोई हमला नहीं किया है. माना जा रहा है कि ईरान एक पूर्ण युद्ध और बड़े नुकसान से बचने की कोशिश कर रहा है. वहीं, अब अपने राजदूत पर हुए हमले के बाद ईरान क्या कदम उठाएगा, इसको लेकर अभी की निगाह की टिकी हुई है. 

बच रहा है सीधी लड़ाई से 

इराक के साथ कई साल चले युद्ध में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. इस युद्ध ने ईरान को आर्थिक और सामाजिक रूप से तबाह कर दिया था. इस युद्ध के बाद ईरान किसी भी कीमत पर एक और पूर्ण युद्ध नहीं चाहता है. इराक पर अमेरिका के आक्रमण के बाद ईरान ने अपने प्रॉक्सी पर भरोसा जताया है. लेकिन अब उसे अगले कदम के लिए बहुत ज्यादा संसाधनों की जरूरत है. 

ईरान के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह भी है कि इजरायल पर अगर वो हमला करता है तो अमेरिका भी इस युद्ध में सीधे तौर पर शामिल हो जाएगा. इससे उसे आर्थिक तौर पर काफी ज्यादा नुकसान होगा. हाल में ही ईरान ने हमास, हिजबुल्लाह जैसे गुटों के सहारे अपने हित को साधने की कोशिश की है. 

ईरान के लिए रेड लाइन की सुरक्षा है जरूरी

ईरान इस समय क्षेत्रीय युद्ध से बचा रहना चाहता है. ईरान तब तक अपने रणनीतिक धैर्य को बनाए रखेगा, जब तक वह अपनी रेड लाइन की रक्षा कर सके. ईरान के लिए इस समय रेड लाइन तेल और गैस फैसिलिटी, बंदरगाह और बांध, क्षेत्रीय अखंडता और अपने राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा सबसे पहले है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget