एक्सप्लोरर

कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ पर WHO ने चेताया, कहा- इसे माइल्ड समझने की न करें गलती

WHO On Covid: 2 जनवरी 2022 तक वैश्विक स्तर पर कुल 289 मिलियन कोरोना मामले सामने आए जबकि 5.4 मिलियन से अधिक मौतें हुई. पिछले हफ्ते महामारी में अब तक COVID-19 मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई.

Corona Omicron Threat: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के ओमिक्रोन संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने चिंता जाहिर की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को कहा कि 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 के सप्ताह के दौरान दुनियाभर में रिकॉर्ड 9.5 मिलियन नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए. ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के मामलों में 'सुनामी' की वजह से दुनियाभर में स्वास्थ्य प्रणाली (Health System) पर बुरा असर पड़ा.

वैश्विक स्वास्थ्य की ओर से गुरुवार को जारी COVID-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट (Weekly Epidemiological Update) में कहा गया है कि 27 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 के हफ्ते के दौरान अक्टूबर के बाद संक्रमण के नए मामलों की वैश्विक संख्या में उससे पिछले हफ्ते की तुलना में तेजी से 71 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई.

ओमिक्रोन के प्रकोप से हेल्थ सिस्टम पर असर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान नई मौतों की संख्या में 10 फीसदी की कमी आई. पिछले हफ्ते के दौरान 9.5 मिलियन संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं जबकि 41 हजार से अधिक नई मौतें हुई हैं. 2 जनवरी 2022 तक वैश्विक स्तर पर कुल 289 मिलियन मामले सामने आए हैं जबकि 5.4 मिलियन से अधिक मौतें हुई. WHO के महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा कि पिछले हफ्ते महामारी में अब तक COVID-19 मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई थी. हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यह मामलों को कम करके आंका गया है क्योंकि रिपोर्ट की गई संख्या छुट्टियों के आसपास टेस्टिंग के बैकलॉग को नहीं दर्शाती 

''ओमिक्रोन को हल्के में लेने की भूल न करें''

जिनेवा में एक मीडिया को संबोधित करते हुए WHO के महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस ने आगाह किया कि हालांकि ओमिक्रोन वेरिएंट डेल्टा की तुलना में भले ही कम गंभीर लगता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग इसे माइल्ड या हल्के रूप में लें. दूसरे वेरिएंट की तरह ओमिक्रोन से संक्रमित लोग भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और ये लोगों की जान भी ले रहा है. वास्तव में ओमिक्रोन संक्रमण के मामलों की सुनामी इतनी बड़ी और तेज है कि ये दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी पड़ रही है. डब्ल्यूएचओ साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के क्षेत्र में संक्रमण के मामलों में सबसे अधिक 100 फीसदी तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें:

Maryam Nawaz ने पाकिस्तान के पीएम पर साधा निशाना, कहा- अवैध विदेशी फंडिंग पर Imran Khan को देना चाहिए इस्तीफा देना चाहिए

टीकाकरण और मास्क जरुरी

WHO साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका में 2,556,690 नए मामले सामने आए और इसमें करीब 92 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है. ब्रिटेन में 1,104,316 नए मामले सामने आए जो करीब 51 फीसदी की बढ़ोत्तरी को दर्शाता है. वहीं फ्रांस में 1,093,162 नए केस आए हैं जो करीब 117 फीसदी की वृद्धि है. स्पेन में 649,832 नए मामले और इटली में 644,508 नए मामले सामने आए हैं. भारत से 102,330 नए मामले सामने आए हैं जो करीब 120 फिसदी की वृद्धि को दर्शाता है. WHO के महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस ने आगे कहा कि फर्स्ट जेनरेशन के टीके सभी संक्रमणों को रोक नहीं सकते हैं लेकिन ये अस्पताल में भर्ती होने और इस वायरस से होने वाली मौतों को कम करने में अधिक प्रभावी हैं. उन्होंने लोगों से टीकाकरण, सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और भीड़ से बचने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan- Pakistan Border पर बाड़बंदी को लेकर काबुल, इस्लामाबाद में फिर विवाद, जिद्द पर अड़े दोनों पक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत', लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई का बयान, इजरायल-US को दी चेतावनी
'जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत', लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई ने इजरायल-US को दी चेतावनी
US-Israel-Iran War Live: ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
LIVE: ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget