एक्सप्लोरर

उच्च जोखिम वाले कोरोना रोगियों के लिए WHO ने की फाइजर गोली की सिफारिश, बताया "बेहतर विकल्प"

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन कोरोना रोगियों के लिए फाइजर की कोविड-19 एंटीवायरल गोली Paxlovid की सिफारिश" की जो मामूली रूप से बीमार हैं लेकिन अभी भी अस्पताल में भर्ती होने के उच्च जोखिम में हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि वह उन कोरोना रोगियों के लिए फाइजर की कोविड-19 एंटीवायरल गोली Paxlovid की "दृढ़ता से सिफारिश" करता है, जो मामूली रूप से बीमार हैं लेकिन अभी भी अस्पताल में भर्ती होने के उच्च जोखिम में हैं. डब्लूएचओ के विशेषज्ञों ने बीएमजे मेडिकल जर्नल में कहा कि अमेरिकी फार्मा दिग्गज फाइजर की Nirmatrelvir और Ritonavir के कॉम्बिनेशन वाली यह दवा वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों, बुजुर्ग या प्रतिरक्षा में अक्षम लोगों के लिए उपचार का "बेहतर विकल्प" है.

डब्ल्यूएचओ ने रेमेडिसविर के साथ-साथ मर्क की मोलनुपिरवीर गोली और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की बयाज पैक्सलोविड की सिफारिश की. WHO के एक्सपर्ट्स ने कहा कि फाइजर की गोली उपलब्ध विकल्पों की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने से रोकती है. मोलनुपिरवीर की तुलना में इसके नुकसान करने की उम्मीद कम है और इसे रेमेडिसविर तथा एंटीबॉडी की तुलना में आसानी से मरीजों को दिया जा सकता है.

नई सिफारिश लगभग 3,100 रोगियों के दो परीक्षणों के निष्कर्षों पर आधारित है, जिसमें पता चला कि पैक्सलोविड ने अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को 85 प्रतिशत तक कम कर दिया. परीक्षणों में मृत्यु दर किसी महत्वपूर्ण अंतर का सुझाव नहीं मिला. इसके अलावा, दवा के बंद होने के बाद प्रतिकूल प्रभावों का बहुत कम या कोई जोखिम नहीं मिला. WHO की इस संबंध में सिफारिश 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर लागू होती है, लेकिन गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह नहीं हैं.

यह सिफारिश रोग से जटिलताओं के कम जोखिम वाले रोगियों पर भी लागू नहीं होती है क्योंकि इसका बहुत कम लाभ होगा. डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने फिलहाल डेटा की कमी के कारण गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए राय देने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें-

Corbevax Vaccine Approval: 5 से 11 साल के बच्चों के लिए कॉर्बेवैक्स कोविड वैक्सीन के लिए रास्ता साफ, मंजूरी की सिफारिश

'जो हुआ, वह संविधान के खिलाफ था', Jahangirpuri Violence के बाद बुलडोजर की कार्रवाई पर बोले Shashi Tharoor

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget