एक्सप्लोरर

जानें कौन हैं वानिया अग्रवाल, जिसने बिल गेट्स और सत्या नडेला से सरेआम बोला- शर्म करो

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम में भारतीय मूल की इंजीनियर ने गाजा में हो रहे युद्ध को लेकर हंगामा किया. उन्होंने कंपनी से इजरायल के साथ संबंध खत्म करने को कहा.

Israel Gaza War: माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर गाजा में हो रहे इजरायल-हमास का मुद्दा उठा. भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के सीईओ सत्य नडेला और पूर्व सीईओ बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर पर गाजा में हमलों के लिए तकनीकी मदद करने का आरोप लगाया. यह सब तब हुआ जब ये तीनों दिग्गज के डिबेट पैनल में बैठे हुए थे.

'खून पर जश्न मनाने के लिए शर्म आनी चाहिए'

मंच पर सत्य नडेला, पूर्व सीईओ बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर बैठे हुए थे, तभी इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर पर निशाना साधते हुए कहा, "गाजा में पचास हजार फिलिस्तीनियों की हत्या माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक से की गई है. आपकी हिम्मत कैसे हुई? उनके खून पर जश्न मनाने के लिए आप सभी को शर्म आनी चाहिए." उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट पर तकनीक के माध्यम से हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कंपनी से इजरायल के साथ संबंध खत्म करने का आग्रह किया.

'इजरायल में हो रही नरसंहार की रीढ़ बन चुकी है कंपनी'

इसके बाद वानिया अग्रवाल को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला, जिसके बाद फिर से चर्चा शुरू की गई. वानिया खुद माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियर हैं और इस बहस के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को उनका इस कंपनी में अंतिम दिन होगा. रेजिग्नेशन लेटर में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट को डिजिलट हथियारों का निर्माता बताते हुए कहा कि कंपनी की क्लाउट सेवाएं और एआई तकनीक इजरायल में हो रही नरसंहार की रीढ़ बन चुकी है.

'नरसंहार बढ़ावा देता है माइक्रोसॉफ्ट'

उन्होंने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट अब ऐसा प्लटफॉर्म बन चुका है, जो नस्लभेद, निगरानी और नरसंहार करने वाले को ताकत देता है. हम किसकी शक्ति बढ़ा रहे हैं? अत्याचारियों की, युद्ध के अपराधियों की? अगर हम इस कंपनी का हिस्सा होंगे तो हम सब इसमें भागीदार होंगे. यदि आपको माइक्रोसॉफ्ट में काम करना जारी रखना है, तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप अपने पद, शक्ति और विशेषाधिकार का उपयोग माइक्रोसॉफ्ट को उसके अपने मूल्यों और मिशन के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए करें"

ये भी पढ़ें :  Pakistan Farmer Protest: अब पाकिस्तान में भी शुरू होगा किसान आंदोलन! सरकार के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन का बन गया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल
कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल
US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के 8 ठिकानों पर किया घातक अटैक, तेहरान को हुआ भारी नुकसान
LIVE: अमेरिका ने ईरान के 8 ठिकानों पर किया घातक अटैक, तेहरान को हुआ भारी नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget