एक्सप्लोरर

'कुछ गलत नहीं किया', जो बाइडेन की महाभियोग जांच पर व्हाइट हाउस का बयान, जानें क्या है अमेरिकी जनता की राय

Joe Biden Impeachment Probe: सर्वे के मुताबिक 2024 के राष्ट्रपति के चुनाव में बाइडेन को 47 प्रतिशत लोग फिर से राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं, जबकि 46 प्रतिशत ट्रंप के साथ हैं.

Joe Biden Inquiry: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू कर दी गई है. अमेरिकी संसद में उनकी विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन ने उनके ऊपर आरोप लगाया कि बाइडेन ने अमेरिकी जनता से अपने बेटे हंटर बाइडेन की बिजनेस डील्स को लेकर झूठ कहा है. बुधवार (13 सितंबर) को व्हाइट हाउस ने विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन के आरोपों को खारिज करते हुए 'निराधार' बताया है.

हालांकि जो बाइडेन से पत्रकारों ने जांच को लेकर कुछ सवाल किए, लेकिन बाइडेन उनके सवालों पर मौन ही रहे. बाइडेन की प्रवक्ता ने कहा कि ये जांच बाइडेन के राजनीतिक दुश्मनों की देन है.  अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने पत्रकारों से कहा, 'उन्होंने (रिपब्लिकन) पूरा साल राष्ट्रपति की जांच-पड़ताल में गुजारे हैं और उन्हें कोई भी सबूत नहीं मिला. राष्ट्रपति ने कुछ गलत नहीं किया. जीन पियरे ने आगे कहा, रिपब्लिकन के पास हाउस में पर्याप्त सपोर्ट भी नहीं है. ये एक पॉलिटिकल षड़यंत्र है.'

बाइडेन के लेकर क्या सोचती है अमेरिकी जनता?

अमेरिका की क्विनिपियाक यूनिवर्सिटी के सर्वे के मुताबिक, बाइडेन को वोट देने वाले आधे सपोर्टर किसी और विकल्प की तलाश कर रहे हैं. वहीं 2024 के राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन में लोग किसे चुनना चाहते हैं, इस सवाल पर 47 प्रतिशत लोग मानते हैं कि बाइडेन को फिर से राष्ट्रपति बनाना चाहिए. इसके साथ ही ट्रंप को 46 प्रतिशत लोग राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं.

सर्वे में सवाल किया गया कि राष्ट्रीय संकट से निपटने में कौन बेहतर काम करेगा, इसपर 51 प्रतिशत मतदाताओं ने ट्रम्प का समर्थन किया. जबकि 44 प्रतिशत ने बाइडेन का समर्थन किया. 

बाइडेन पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर जनता की राय

50 प्रतिशत मतदाताओं को लगता है कि बराक ओबामा सरकार में उपराष्ट्रपति रहते हुए जो बाइडेन यूक्रेन और चीन के साथ हंटर बाइडेन के व्यापारिक सौदों में शामिल थे, जबकि 40 प्रतिशत मतदाताओं को लगता है कि जो बाइडेन शामिल नहीं थे.

वहीं 35 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि जो बाइडेन यूक्रेन और चीन के साथ हंटर बाइडेन के व्यापारिक सौदों में शामिल थे और उन्होंने कुछ अवैध किया था, जबकि 13 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि वह शामिल थे और उन्होंने कुछ अनैतिक किया था, लेकिन कुछ भी अवैध नहीं किया. जबकि 1 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि वह शामिल थे लेकिन उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया. 40 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि जो बाइडेन इसमें शामिल नहीं थे.

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी अधिकारी ने भारतीय मूल की छात्रा की मौत का उड़ाया मजाक, कैमरे में हुआ कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget