एक्सप्लोरर

म्यांमार में तेज हुआ 'ब्रोकन डाउन कार कैंपेन', जानिए क्यों लोग सड़कों पर कार का बोनट खोल रहे?

म्याममार में सैन्य तख्तापलट के बाद से ही विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया है. वहीं जनता ने पुलिस और सेना को रोकने के लिए अब सड़कों और पुलों पर अपने वाहनों को पार्क कर रही है. सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुई. इस आंदोलन को ब्रोकन डाउन कार कैंपेन नाम दिया गया है.

म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देश में लगाातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच म्यांमार की जनता ने पुलिस और सेना के ट्रकों को रोकने के लिए अपनी विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. यहां पर अब लोग अपनी कारों को शहर की सड़कों और पुलों पर पार्क कर रहे हैं. म्यांमार में इस विरोध प्रदर्शन को ब्रोकन डाउन कार कैंपेन नाम दिया गया है.

म्यांमार में हो रहा ब्रोकन डाउन कार कैंपेन

दरअसल म्यांमार में तख्तापलट के साथ ही विरोधियों और विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए देशभर में इंटरनेट सेवा को प्रतिबंधित कर दिया गया था. जिससे पहले ही सोशल मीडिया पर 'ब्रोकन डाउन कार कैंपेन' नाम से एक विरोध प्रदर्शन काफी तेजी से फैल गया. जिसके तहत सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि सैन्य तख्तापलट के विरोध में जनता सड़कों पर कार पार्क कर रही है.

सड़कों पर पार्क कर रहे वाहन

सोशल मीडिया पर सामने आ रही इन तस्वीरों में सड़कों पर खड़ी कारों के बोनट भी खुले हुए देखे जा सकते हैं. इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य विरोध प्रदर्शने कर रहे लोगों को हटाने आ रही पुलिस को रोकना और सेना के ट्रकों के यातायात को ब्लॉक करना है. जिससे सेना को उसके काम में काफी मुश्किलें आ रही हैं.

म्यांमार में इंटननेट सेवा बाधित

इससे पहले म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून में लोगों ने बर्तन और प्लास्टिक बोतलें बजाकर सैन्य तख्तापलट के प्रति विरोध जताया था. वहीं सैन्य सरकार ने दो बड़े शहरों यांगून और मांडले में कर्फ्यू लगा दिया था और पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी थी. इसके साथ ही देश में फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी रोक लगाने के आदेश दिए गए थे.

इसे भी पढ़ेंः म्यांमारः तख्तापलट के पीछे हो सकता है चीन का हाथ

पाकिस्तान की बेपटरी हुई ‘कंगाल’ रेल को कैसे दौड़ाएंगे इमरान खान, चीन ने दिया ‘धोखा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका
Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget