एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान की बीच बढ़ा तनाव, हाई अलर्ट पर अमेरिका! एक्टिव किया डूम्सडे प्लेन E-4B नाइटवॉच

अमेरिका का परमाणु युद्ध के लिए डिज़ाइन किया गया E-4B डूम्सडे प्लेन फिर से एक्टिव हुआ है. इसके बाद पूरी दुनिया में चर्चा होने लगी है.

US Doomsday Plane: अमेरिकी राष्ट्रपति का डूम्सडे प्लेन E-4बी, वाशिंगटन के पास उतरा है. ऐसा आखिरी बार 9/11  हमले के वक्त हुआ था. इसे नाइटवॉच के नाम से जाना जाता है. यह विमान परमाणु विस्फोटों का सामना करने के लिए बनाया गया है और वैश्विक आपात स्थितियों के दौरान अमेरिकी सेना के लिए एक मोबाइल कमांड सेंटर के रूप में काम करता है. इसकी गतिविधि आमतौर पर उच्चतम स्तर की सैन्य सतर्कता का संकेत देती है.

डूम्सडे प्लेन में कई तरह की विशेषता है. ये परमाणु  और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हमले को रोकने वाली तकनीक से लैस है. ये हवा में फ्यूल भर सकता है. इसमें टॉप सीक्रेट मिलिट्री कम्युनिकेशन सिस्टम फीड है. ये 24*7 उड़ान भर सकता है. बता दें कि बुधवार (18 जून 2025) को अमेरिकी वायुसेना का E-4B विमान लुइसियाना से उड़कर वर्जीनिया होते हुए वाशिंगटन डीसी के पास जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा था. ये आम तौर पर अपने रूट को बिना दिखाए उड़ान भरता है. हालांकि, इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला. उसने रात को लैंडिंग की और सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये रही कि ये ईरान-इजरायल युद्ध के बीच चर्चा में आ गया है.

11 सितंबर 2001 के बाद पहली बार इतनी गंभीर तैयारी?
E-4B को आखिरी बार इतने हाई प्रोफाइल तरीके से 9/11 आतंकवादी हमलों के दौरान एक्टिवेट किया गया था. यह विमान व्हाइट हाउस, पेंटागन और NORAD के बीच सुरक्षित कम्युनिकेशन ब्रिज का काम करता है. अब इसे फिर से सक्रिय देखना, यह संकेत देता है कि वर्तमान वैश्विक संकट (ईरान-इजरायल युद्ध) को अमेरिका अत्यंत गंभीर मान रहा है. ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष ने मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है. इसकी वजह से दुनिया के कई देश चिंतित है और जल्द-से-जल्द खतरनाक युद्ध के तरफ बढ़ते संघर्ष को रोकने की अपील कर रहे हैं. बता दें कि इजरायल ने सबसे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य स्थलों पर हमला कर हड़कंप मचा दिया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget