एक्सप्लोरर

WEF 2020: इमरान खान से मुलाकात के बाद बोले ट्रंप- कश्मीर के हालात पर हमारी नजर है

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंचे हैं. यहीं उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की.

दावोस: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर मामले पर भी चर्चा हुई. बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के संबंध में कश्मीर को लेकर सोच रहे हैं और अगर हम मदद कर सकते हैं तो निश्चित रूप से ऐसा करेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''कश्मीर के हालात पर हमारी नजर बनी हुई है, हम इसे नजदीक से देख रहे हैं.'' राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''हमलोग ज्यादा व्यापार कर रहे हैं, कुछ बॉर्डर पर हम साथ में काम कर रहे हैं. हम कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है, उसपर बात कर रहे हैं. हम इसे देख रहे हैं और इसे फॉलो कर रहे हैं.''

जब उनसे पाकिस्तान दौरे को लेकर सवाल किया गया तो वह इसे टाल गए. ट्रंप से एक रिपोर्टर ने पूछा था कि क्या आप भारत दौरे के वक्त पाकिस्तान की भी यात्रा करेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम अभी यहां बैठे हैं.

बता दें कि पिछले साल पांच अगस्त को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का एलान किया था और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांट दिया था. इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को उठाने की कोशिश करता है. हालांकि भारत की कूटनीतिक मजबूती की वजह से उसे कहीं भी सफलता नहीं मिली.

अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे शक्तिशाली देश कश्मीर को भारत का आंतरिक मसला बताते हुए किसी भी हस्तक्षेप से इनकार कर चुके हैं.

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को फिर मुंह की खानी पड़ी, UNSC में चीन के अलावा किसी देश ने नहीं दिया साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में पिज्जा डिलीवर करने गए भारतीय की गोली मारकर हत्या, कौन थे मृतक अंशुल कुंचा?
अमेरिका में पिज्जा डिलीवर करने गए भारतीय की गोली मारकर हत्या, कौन थे मृतक अंशुल कुंचा?
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे PAK के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भिजवाया संदेश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget