एक्सप्लोरर

Rockets Attack: इराक से अमेरिकी सैन्य अड्डे की तरफ दागे गए पांच रॉकेट, पहले हुआ था बम विस्फोट

Rockets Attack: सीरिया स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे की तरफ इराक के जुम्मर शहर से रॉकेट दागे गए है. इस हमले में क्या सैन्य अड्डे पर क्या नुकसान हुआ है, इसकी खबर नहीं लग सकी है. 

 Rockets Attack: इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद अमेरिकी सैन्य अड्डे की तरफ रॉकेट से हमला कर दिया गया. यह हमला इराक के जुम्मर से पूर्वोत्तर सीरिया में किया गया, जहां पर अमेरिकी सैन्य अड्डा है. दो इराकी सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि रविवार को इराक के जुम्मर शहर से उत्तरपूर्वी सीरिया में कम से कम पांच रॉकेट दागे गए.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी महीने की शुरुआत के बाद अमेरिकी सेना के खिलाफ किया गया यह पहला हमला है. फरवरी महीने में इराक में ईरानी समर्थित समूहों ने अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ अपने हमले रोक दिए थे. हाल ही में इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी अमेरिका की यात्रा पर थे, इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी, शनिवार को यात्रा से अल-सुदानी वापस लौटे हैं और यह हमला रविवार को हुआ है. 

अमेरिकी विमानों से बम गिराने की आशंका
दो सुरक्षा सूत्रों और एक सेना के सीनियर अधिकारी ने बताया कि एक छोटे ट्रक के पीछे लगा एक रॉकेट लॉन्चर सीरिया के सीमावर्ती शहर जुम्मर में खड़ा किया गया था. सैन्य अधिकारी ने कहा कि जिस समय लड़ाकू विमान आसमान में थे, उसी समय बिना दागे रॉकेटों में विस्फोट हुआ और ट्रक में आग लग गई. संवदेनशील घटना होने के कारण नाम न छापने की शर्त पर एक सैन्य अधिकारी ने कहा, 'जब तक हम इसकी जांच नहीं कर लेते, हम पुष्टि नहीं कर सकते कि ट्रक पर अमेरिकी युद्धक विमानों द्वारा बमबारी की गई थी या नहीं.'

इराक के सैन्य अड्डे पर भी हुआ था विस्फोट 
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रक को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हवाई हमले से नष्ट हुआ है. इसके पहले शनिवार को इराक के एक सैन्य अड्डे पर बड़ा विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में इराकी सुरक्षा बल के एक सदस्य की मौत हुई थी. 

यह भी पढ़ेंः Maldives Election Result: मालदीव संसदीय चुनाव: चीन समर्थित मुइज्जू की प्रचंड जीत, 93 में से जीतीं 66 सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget