एक्सप्लोरर

Video: चीन में भूकंप से अफरा-तफरी, लोग सड़क की तरफ भागे, दुकान से बच्चा और मां किसी तरह बाहर निकले

Earthquake Video: चीन के याआन (Ya'an) शहर में आए भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए. भूकंप में मारे गए चारों लोगों की चट्टान गिरने से मौत हुई.

Earthquake Video: चीन के (China) दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) के याआन (Ya'an) शहर में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए. समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर, या सीईएनसी (China Earthquake Networks Centre, or CENC) के अनुसार, भूकंप (Earthquake) ने स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे याआन शहर के लुशान काउंटी (Lushan County) को हिला दिया.

ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक कपड़े की दुकान के अंदर एक महिला और एक बच्चे को भूकंप शुरू होते ही भागते हुए दिखाया गया है. एक अन्य वीडियो में एक सड़क दिखाई दे रही है. सड़क पर चल रही गाड़ियां अचानक जमीन के हिलने से रुकती हैं, गाड़ियों से निकल कर लोग सड़क के बीचों बीच भागते हैं, आस पास के लोग भी सड़क के केंद्र की तरफ भागते हैं ताकि किनारे गिरने वाले मलबे से बच सकें.

 

भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में था
सीईएनसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के तीन मिनट बाद याआन शहर के बाओक्सिंग काउंटी में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. पीपुल्स डेली ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. भूकंप में मारे गए चारों लोगों की चट्टान गिरने से मौत हुई.

 

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें दिखाते हैं कि भूकंप और उसके बाद के झटकों से भूस्खलन हुआ और तिब्बती पठार पर स्थित प्रांत में 2008 में 7.9-तीव्रता के भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए घरों सहित इमारतों को नुकसान पहुंचा है.  भूकंप महसूस होते ही स्कूली बच्चे अपनी कक्षाओं से बाहर भागे, जबकि निवासी सड़कों पर भाग गए, इसके बाद आफ्टरशॉक की एक श्रृंखला आई.

कुछ हिस्सों में दूरसंचार क्षतिग्रस्त
पीटीआई के मुताबिक भूकंप के कारण दोनों काउंटी के कुछ हिस्सों में दूरसंचार क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन कुछ ऑप्टिकल केबलों को आपातकालीन मरम्मत के बाद बहाल कर दिया गया है.

याआन (Ya'an) ने भूकंप के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response) के दूसरे उच्चतम स्तर को सक्रिय किया और नुकसान का आकलन कर रहा है. आपातकालीन बचाव और अन्य विभागों के 4,500 से अधिक कर्मियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है.

2008 में सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में चीन (China) का सबसे घातक 7.9 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया था जिसमें 90,000 लोग मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget