एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई ने मचाया हाहाकार, गोभी 150 और टमाटर 300 रुपये किलो

स्थिति यह है कि रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 51 वस्तुओं में से 43 के दाम में बीते साल की समान अवधि की तुलना में बीते हफ्ते 289 फीसदी तक का इजाफा हुआ है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में महंगाई तो पहले ही अपना रिकार्ड तोड़ चुकी है, अब स्थिति यह हो गई है कि लोगों में इसका आतंक व्याप्त हो चुका है. दूध-दही या मटन अपनी जगह, अब तो रोजाना इस्तेमाल में आने वाली आम सब्जियां भी किसी नेमत से कम नहीं रह गई हैं. स्थिति यह है कि रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 51 वस्तुओं में से 43 के दाम में बीते साल की समान अवधि की तुलना में बीते हफ्ते 289 फीसदी तक का इजाफा हुआ है.

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में टमाटर तो 200 से 300 (पाकिस्तानी) रुपये किलो तक बिक ही रहा था, अब इस सीजन की सामान्य सब्जी गोभी भी यहां डेढ़ सौ रुपये किलो तक बिक रही है. अदरक का हाल यह है कि अगर इसे कोई एक किलो खरीदना चाहे तो उसे जेब से पूरे 500 रुपये निकालने होंगे. प्याज 200 रुपये किलो मिल रहा है जबकि एक किलो चीनी अभी 90 रुपये में मिल रही है.

क्या पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार का टाइम पूरा हो चुका है ?

अखबार 'जंग' की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार यह दिन आया है जब कराची में टमाटर तीन सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है. टमाटर की थोक कीमत ही 200 रुपये किलो से अधिक है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टमाटर की इस कीमत की वजह देश में इसके पैदावार में कमी और पड़ोसी ईरान व अफगानिस्तान से इसकी कम आवक है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि महंगाई के दानव ने किस तरह से अपने गिरफ्त में लोगों को जकड़ रखा है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि बीते एक साल की समान अवधि की तुलना में बीते हफ्ते रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 51 वस्तुओं में से 43 के दाम में 289 फीसदी तक का इजाफा हुआ है.

पाकिस्तान: रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हिन्दू छात्रा की हत्या से पहले किया गया था दुष्कर्म

रिपोर्ट में बताया गया है कि फलों के दाम में भी ऐसी ही आग लगी हुई है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में इस वक्त एक किलो पपीता 160 रुपये में मिल रहा है. एक दर्जन केले के लिए 120 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. सेब, नाशपाती, अनार, किसी भी फल का ऐसा ही हाल है. समस्या सिर्फ शाकाहार की ही नहीं है. मांसाहारी भी महंगाई से इतने ही त्रस्त हैं. बकरे का एक किलो मांस 900 रुपये किलो में मिल रहा है.

पाकिस्तान: मौलाना के आगे झुके इमरान खान, इस्तीफे को छोड़कर सभी मांगें मानने को तैयार

पूरे देश में महंगाई के कारण मचे हाहाकार ने सरकार की नींद उड़ाई हुई है. 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने महंगाई पर निगाह रखने के लिए एक विशेष इकाई बनाई है. इमरान के आर्थिक मामलों के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख व वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार महंगाई पर काबू पाने के लिए लगातार कदम उठा रही है. लेकिन, इसी प्रेस कांफ्रेंस में जब संवाददाताओं ने कहा कि टमाटर तो 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है तो अब्दुल हफीज शेख ने कहा, "आप यह कीमत कहां से बता रहे हैं. कराची में तो टमाटर 17 रुपये किलो बिक रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget