एक्सप्लोरर

‘बहुत ही गंदा, बहुत ही खतरनाक’, पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर ने सुनाई जेल में बिताए दिनों की कहानी

Boris Becker: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर दिवालिया घोषित कर दिए गए. इसके बावजूद बड़ी मात्रा में पैसे के लेनदेन और संपत्ति छिपाने के आरोप उन पर साबित हुए और उन्हें सजा हुई.

Boris Becker Jail Experience: अपने जमाने के दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों में शुमार बोरिस बेकर ने अपने जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा है कि वो दिन बेहद ही गंदे और बेहद ही खतरनाक थे. उनको दिवालियापन से जुड़े अपराधों की वजह से ब्रिटेन की वैंड्सवर्थ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. जेल से रिहा होने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें दो बार जान से मारने की धमकी भी दी गई.

55 साल के बोरिस बेकर को पिछले हफ्ते जेल से रिहा होने के बाद प्रत्यर्पित कर जर्मनी लाया गया है. उन्हें ढाई साल कैद की सजा मिली थी जिसके तहत आठ महीने जेल में रहने के बाद वो रिहा हुए हैं. ब्रिटेन में उन पर 25 लाख पाउंड की संपत्ति और कर्ज को छिपाने का दोषी करार दिया गया था. उन्होंने कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपनी संपत्तियों और कर्ज को छिपाया था.

दिवालिया घोषित हुए बोरिस

जून 2017 में उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया गया था. उस वक्त उन पर 5 करोड़ पाउंड के कर्ज के भुगतान की देनदारी थी. स्पेन के मायोर्का द्वीप पर एक इस्टेट पर उन्होंने 30 लाख पाउंड का कर्ज लिया था जो चुकाया नहीं गया. यही कर्ज बढ़ कर 5 करोड़ पाउंड तक जा पहुंचा.

‘जेल में गुजारी रातें भयानक थीं’

जर्मन प्रसारक सैट.1 को दिए तीन घंटे लंबे इंटरव्यू में टेनिस के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी ने कहा कि वांड्सवर्थ जेल में गुजरी उनकी रातें भयानक थीं. यह जगह विंबलडन से ज्यादा दूर नहीं है, जहां उन्होंने तीन बार ये खिताब जीता. उन्होंने बताया कि वो भाग्यशाली रहे कि उनकी दो अलग-अलग गुटों से दोस्ती हो गई. जेल में उन्हें दो कैदियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी. बेकर ने इन दोस्तों को ब्लड ब्रदर्स कहा है और खुद को भाग्यशाली माना कि उनकी इन लोगों से दोस्ती हो गई.

ये भी पढ़ें: Boris Becker News: महान टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर को ढाई साल की सजा, जानें किस वजह से हुई जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget