एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: संकट के बीच अमेरिका ने श्रीलंका से की ये अपील, मिलकर काम करने का दिया भरोसा

America On Sri Lanka: अमेरिका ने श्रीलंका के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देश में हालातों पर चिंता व्यक्त की है. अमेरिका ने श्रीलंका में कानून का शासन बनाए रखने का आह्वाहन भी किया है.

Sri Lanka Protest: श्रीलंका में संकट (Sri Lanka Crisis) के बीच अमेरिका (America) की एंबेसडर जूली चुंग (Julie Chung) ने देश के संवैधानिक ढांचे के भीतर सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका श्रीलंका में हिंसा (Violence) की निंदा करता है और देश में कानून के शासन को बनाए रखना का आह्वाहन करता है. उन्होंने ट्वीट (Tweet) करके अमेरिका तरफ से प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे के भीतर सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण आवश्यक है ताकि लोगों की जवाबदेही, पारदर्शिता, लोकतांत्रिक शासन और बेहतर भविष्य की मांगों को महसूस किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता लाने के लिए सभी पार्टियों को साथ काम करने का अनुरोध भी किया है.

सभी दलों को साथ आने का आग्रह

जूली चुंग ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी राष्ट्र दलों से दीर्घकालिक आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता लाने वाले समाधानों को लागू करने के लिए शीघ्रता से काम करने, देश की बेहतरी के लिए इस मोड़ पर साथ काम करने का आग्रह करते हैं. इससे पहले अमेरिका ने देश में विरोध के चलते दूतावास को बंद करने का फैसला किया था.

श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा, विरोध प्रदर्शन तेज

श्रीलंका (Sri Lanka) में राष्ट्रपति गोटाबाया (Gotabaya Rajapaksa) के देश छोड़ने के बाद भड़के दंगों को देखते हुए देश में एक बार फिर इमरजेंसी (Emergency) की घोषणा की गई. बुधवार को श्रीलंका में जनता को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव (Maldives) भागने की खबर मिली तो उसके बाद भारी विरोध प्रदर्शन भड़क गए थे. श्रीलंका में लोगों को रोजाना की जरूरत की चीजों को लेकर भारी संघर्ष करना पड़ रहा है. वहां एक-एक दिन काटना लोगों के मुश्किल हो गया है. जनता वहां लगातार प्रदर्शन (Protest) कर रही है. हालात को देखते हुए वहां इमरजेंसी लगा दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Sri Lanka में नहीं थम रहा बवाल, पीएम ऑफिस के बाद अब स्पीकर हाउस के बाहर डटे प्रदर्शनकारी, UN ने की ये अपील

ये भी पढ़ें: Sri Lanka Bank Warning: श्रीलंका के सेंट्रल बैंक ने जनता को दी क्रिप्टो के खिलाफ चेतावनी, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget