एक्सप्लोरर

US Tariffs: कनाडा और मैक्सिको पर क्यों लागू नहीं होंगे अमेरिका के नए टैरिफ? व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

US Tariffs:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. व्हाइट हाउस ने इस दिन को 'मुक्ति दिवस' (Liberation Day) कहा है.

US Tariffs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया टैरिफ नियम लागू कर दिया है, जिसमें ज्यादातर देशों से आने वाले सामानों पर 10% का टैक्स लगाया जाएगा. हालांकि, कुछ देशों पर इससे ज्यादा भी  टैरिफ लगाया है. इस लिस्ट में कनाडा और मैक्सिको को शामिल नहीं किया गया है. व्हाइट हाउस ने इसका कारण भी बताया है. 

व्हाइट हाउस में अपने भाषण के दौरानट्रंप ने एक चार्ट दिखाया जिसमें नए टैरिफ दरें बताई गईं. इस चार्ट में चीन से आने वाले सामानों पर 34%, यूरोपीय संघ पर 20%, दक्षिण कोरिया पर 25%, जापान पर 24% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगाया गया है. राष्ट्रपति ने इस फैसले को दशकों से हो रहे आर्थिक शोषण का जवाब बताया है. 

 व्हाइट हाउस ने बताया कारण

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि नए टैरिफ कनाडा और मैक्सिको पर लागू नहीं होंगे क्योंकि इन देशों को इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत फेंटानाइल और प्रवास से जुड़े मौजूदा आदेशों छूट मिली हुई है. इन नियमों के तहत, USMCA (अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते) के अनुरूप सामानों पर 0% टैरिफ जारी रहेगा, जबकि जो सामान USMCA के अनुरूप नहीं हैं, उन पर 25% टैरिफ और ऊर्जा व पोटाश के गैर-अनुपालन वाले आयात पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा. अगर IEEPA आदेश हटा दिए जाते हैं, तो गैर-अनुपालन वाले सामानों पर 12% टैरिफ लागू होगा.

हालांकि कनाडा को 10% के बेसलाइन टैरिफ से छूट दी गई है, ट्रंप ने फिर भी इस देश को लेकर अपनी पुरानी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका हर साल कनाडा को 200 अरब डॉलर की सब्सिडी देता है. उन्होंने कहा, "उन्हें खुद के लिए काम करना होगा. हम कई देशों को सब्सिडी देते हैं, उन्हें चलाते हैं और उनके व्यापार को बनाए रखते हैं."

ऑटोमोबाइल पर लगाया गया है अलग से 25% टैरिफ

ट्रंप ने विदेशी निर्मित सभी ऑटोमोबाइल पर अलग से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे कनाडा की ऑटो इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ सकता है. हालांकि व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि यह टैरिफ केवल कनाडा में असेंबल की गई गाड़ियों में मौजूद गैर-अमेरिकी सामग्री पर लागू होगा. सरकार ने इन कड़े टैरिफ को अमेरिका के $1.2 ट्रिलियन के व्यापार घाटे को कम करने के लिए जरूरी बताया है. वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि नई नीति से हर साल सैकड़ों अरब डॉलर का राजस्व मिलेगा और अन्य देश भी अपने व्यापारिक प्रतिबंधों को कम करने के लिए मजबूर होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget