एक्सप्लोरर

क्या उत्तर कोरिया पर हमला करने वाला है अमेरिका, जानें- क्या कहते हैं उनके विशेष दूत

बीगन सियोल दौरे की तैयारी कर रहे हैं जहां वह उत्तर और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे. ट्रंप की इस माह के अंत में किम के साथ मुलाकात करने की योजना है. यह दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी. मुलाकात के लिए स्थान और तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश विभाग के विशेष दूत स्टीफन बीगन ने कहा है कि प्योंगयांग पर वॉशिंगटन हमला करने नहीं जा रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका कोरियाई युद्ध को औपचारिक रूप से समाप्त करने के लिए तैयार है. उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बीगन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में गुरुवार को कहा, "राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप इस युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार हैं."

'सीएनएन' ने बीगन के हवाले से बताया, "यह खत्म हो गया है. हम उत्तर कोरिया पर हमला करने नहीं जा रहे हैं. हम इसकी सरकार को गिराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति आश्वस्त हैं कि कोरियाई प्रायद्वीप में 70 सालों की युद्ध और दुश्मनी से आगे बढ़ने का समय आ गया है. इस संघर्ष को लंबा खींचने का कोई कारण नहीं रह गया है."

'सीएनएन' के अनुसार, "उत्तर कोरियाई ने दशकों पुराने संघर्ष को समाप्त कर औपचारिक शांति संधि के लिए अमेरिका को प्रेरित किया है." उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन ने पिछले साल अप्रैल में अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान कोरियाई युद्ध का औपचारिक अंत करने का संकल्प लिया था. स्टैनफोर्ड में अपनी टिप्पणी के दौरान बीगन ने हालांकि इस संभावना को खारिज कर दिया कि अमेरिका दक्षिण कोरिया से सैनिकों की वापसी पर सहमत होगा.

उन्होंने कहा, "हम इस तरह की किसी भी राजनयिक चर्चा में शामिल नहीं हैं. इस पर कभी चर्चा नहीं हुई." बीगन ने यह भी कहा कि किम ने अमेरिका द्वारा संगत उपाय अपनाने की स्थिति में अपने सभी प्लूटोनियम और यूरेनियम संवर्धन केंद्रों को नष्ट करने की प्रतिबद्ध जताई है. उन्होंने कहा, "वास्तव में इन उपायों पर मैं उत्तर कोरियाई समकक्ष के साथ अपनी अगले बैठक पर चर्चा करने की योजना बना रहा हूं. हम अपनी तरफ से दोनों देशों के बीच विश्वास कायम करने में मदद करने के लिए कई कार्यों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं."

बीगन सियोल दौरे की तैयारी कर रहे हैं जहां वह उत्तर और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे. ट्रंप की इस माह के अंत में किम के साथ मुलाकात करने की योजना है. यह दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी. मुलाकात के लिए स्थान और तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की
अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था PAK, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ

वीडियोज

New Suzuki Burgman Street Review | Premium Scooter Just Got Better! #suzuki #burgmanstreet #autolive
NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कभी नहीं ऐसा हाल देखा', चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका
'कभी नहीं ऐसा हाल देखा', EC दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने रोका
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
IND vs SL: डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी
डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी
'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी
'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
Embed widget