एक्सप्लोरर

Flight Turbulence: यूएस में प्राइवेट प्लेन में टर्बुलेंस, पैसेंजर की मौत

Flight Turbulence: अमेरिका में एक प्राइवेट प्लेन में टर्बुलेंस पैदा होने की वजह से यात्री की मौत हो गई. इसके लिए पायलट टीम के दो मेंबर्स और बाकी के पैसेंजर्स से भी पूछताछ की गई.

Turbulence In Private Plane:  अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड (NTSB) की एक जानकारी के अनुसार शुक्रवार (3 मार्च) को एक प्राइवेट प्लेन बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 (Bombardier Challenger 300) कीने, न्यू हैम्पशायर (New Hampshire) से पांच लोगों को वर्जीनिया के लीसबर्ग लेकर जा रहा था. इसी दौरान भयंकर एयर टर्बुलेंस पैदा होने से प्लेन में सवार एक पैसेंजर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.

बोस्टन ग्लोब के रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के कारण प्राइवेट प्लेन को कनेक्टिकट (Connecticut) के ब्रैडली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Bradley International Airport) की ओर डायवर्ट करना पड़ा. आउटलेट ने आगे कहा कि पुलिस ने दोपहर 3.40 बजे के आसपास हवाई अड्डे एयरपोर्ट पर मेडिकल हेल्प के लिए आई एक कॉल का जवाब दिया, इसके बाद तुरंत एक पैसेंजर को हॉस्पिटल पहुंचाया गया. 

20 मिनट बाद ब्रैडली एयरपोर्ट पर उतरा

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की प्रवक्ता साराह टेलर सुलिक ने ग्लोब को बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पैसेंजर के साथ क्या हुआ या कोई और घायल हुआ है या नहीं. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) डेटाबेस के अनुसार, जेट का मालिकाना हक मिसौरी स्थित कंपनी Conexon के पास है. कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने की दिशा में काम करती है. कंपनी ने अभी तक इस घटना पर कोई कमेंट नहीं किया है. लाइव फ्लाइट डेटा ट्रैक करने वाली फ्लाइट अवेयर ने कहा कि प्लेन ने कीने एयरपोर्ट से दोपहर 3.55 को उड़ान भरी और 20 मिनट बाद ब्रैडली एयरपोर्ट पर उतरा. 

टर्बुलेंस पैसेंजर के लिए चिंता बन गई है

न्यू यॉर्क पोस्ट ने कहा कि नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड ने प्लेन में जांच के लिए कॉकपिट वॉयस और डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) ले लिया है और पायलट टीम के दो मेंबर और बाकी के पैसेंजरों से भी पूछताछ की है. हालांकि घटना से जुड़ी शुरुआती रिपोर्ट आने में दो से तीन सप्ताह लगने की उम्मीद है. आजकल टर्बुलेंस प्लेन में ट्रेवल कर रहे पैसेंजर के लिए चिंता बन गई है. इसकी वजह से लोग पेट के बल गिर जाते हैं.

इसके अलावा प्लेन में सफर करने के दौरान ज्यादा शराब पीने की वजह से धक्का भी लग जाता है और खरोंच लग जाती है. अमेरिका में राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार टर्बुलेंस हवा की एक अनकंट्रोल स्पीड है, जो एडीज और ऊर्ध्वाधर धाराओं से पैदा होती है. यह मौसम की सबसे अप्रत्याशित घटनाओं में से एक है. 2 दिन पहले ही जर्मनी की फ्लाइट लुफ्थांसा में टर्बुलेंस की वजह से 7 लोग घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Lufthansa Flight: लुफ्थांसा फ्लाइट में टर्बुलेंस से 1000 फीट नीचे आया प्लेन, 7 यात्री घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget