एक्सप्लोरर

US Drone Strike: अमेरिकी ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट सीरिया प्रमुख की मौत, पेंटागन ने दी जानकारी

Islamic State Syria Chief: अमेरिकी ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट सीरिया प्रमुख की मौत हो गई है. पेंटागन ने जानकारी दी है.

US Kills Islamic State Syria Chief: अमेरिकी ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट (Islamic State) सीरिया प्रमुख की मौत हो गई है. पेंटागन (Pentagon) ने जानकारी दी है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक सीरिया (Syria) में इस्लामिक स्टेट का एक शीर्ष नेता, माहेर अल-अगल (Maher al-Agal) मंगलवार सुबह अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया. पेंटागन सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि माहेर अल-अगल सीरिया में जिंदयारिस के पास मोटरसाइकिल की सवारी करते समय मारा गया था, और उसका एक शीर्ष सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया. 

यूएस सेंट्रल कमांड सेंटकॉम के प्रवक्ता के अनुसार, माहेर अल-अगल आईएसआईएस के शीर्ष चार नेताओं में से एक था. बयान के अनुसार, अल-अगल के एक डिप्टी को भी निशाना बनाया गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि वह मारा गया या घायल हुआ. 

सीरियाई नागरिक सुरक्षा बल ने क्या कहा?

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी पुष्टि की है कि अगल ड्रोन हमले में मारा गया. वहीं सीरियाई नागरिक सुरक्षा बल ने कहा कि अलेप्पो के बाहर एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, लेकिन पीड़ितों की पहचान नहीं की. 

इससे पहले भी किया था अमेरिका ने हमला

ये हमला उत्तरी सीरिया (Syria) के अतमे शहर में अमेरिकी हमले के पांच महीने बाद हुआ, जिसमें इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के नेता अबू इब्राहिम अल-कुरशी की मौत हो गई थी. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि कुरैशी की मौत तब हुई जब उसने कब्जा करने से बचने के लिए एक बम विस्फोट किया. हमले की ये ताजा खबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की मध्य पूर्व की यात्रा से पहले आई है. सऊदी अरब जाने से पहले वह बुधवार को इज़राइल में बैठक करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Ukraine का दावा- डोनबास में हमला तेज करने की तैयारी कर रहा है रूस, जानिए किस बात से तिलमिलाया पुतिन

Sri Lanka Political Crisis: अमेरिका भागने की फिराक में थे गोटबाया राजपक्षे, US ने वीजा देने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भीषण हादसा, पब में आग लगने से 27 की मौत, 60 की हालत गंभीर
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भीषण हादसा, पब में आग लगने से 27 की मौत, 60 की हालत गंभीर
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

Embed widget