एक्सप्लोरर

UFO News: एलियंस को लेकर अमेरिकी अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- यहां मौजूद हैं दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ

Ex-Intelligence Official Claim On UFO: खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है. हालांकि इसको लेकर उन्होंने कोई पुख्ता सबूत नहीं दिए हैं.

UFO In US: समय-समय पर एलियंस को लेकर चर्चा होती रहती है. क्या ब्रह्मांड में वास्तव में एलियंस हैं? यह सवाल हमेशा उठता रहता है. अब इसको लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, अमेरिका में यूएफओ से जुड़ी सुनवाई में पूर्व अधिकारी डेविड ग्रुश ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है. 

इतना ही नहीं, डेविड ग्रुश ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार इसकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए दशकों से एक रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम चला रही है. उन्होंने आगे दावा किया है कि सरकार के पास जो क्रैश एलियन स्पेसक्राफ्ट और एलियन जीव के अवशेष हैं जो संभवतः उसका पायलट था. गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया विभाग में 14 साल की लंबी नौकरी के बाद उन्होंने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था.  बता दें कि ग्रुश, अमेरिकी रक्षा विभाग में UAP से जुड़ी घटनाओं के जांच के प्रभारी रह चुके हैं. 

सबूत पर बोले पूर्व अमेरिकी अधिकारी 

इस बात का खुलासा करते हुए पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने कई अधिकारियों से बातचीत का हवाला दिया. हालांकि दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ के सम्बन्ध में सबूत मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके पास एलियन से जुड़ी कोई भी प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है. लेकिन उन्होंने यह दावा जरूर किया कि उसने पास पास बताने के लिए बहुत कुछ है, जो उन्होंने अपनी आंखों से देखा है. डेविड ग्रुश ने एक ओवरसाइट कमेटी के सामने एलियन लाइफ और एलियन टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर यह खुलासा किया है.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे दावे 

चौंकाने वाले खुलासे के दौरान पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि वह इससे जुड़े गवाहों की एक सूची दे सकते हैं जो कांग्रेस को यूएपी से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी देगा. वहीं, इंटेलिजेंस कम्युनिटी इंस्पेक्टर जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता ने इससे जुड़ी टिप्पणी से इनकार कर दिया है. बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब अमेरिका से एलियंस या यूएफओ को लेकर ऐसे सनसनीखेज दावे किए गए हो. इससे पहले भी इस तरह के दावे पहले कई बार हो चुके हैं 

ये भी पढ़ें: Pakistani Hindu Student: 'हमारे देश के नेता हरामखोर...', पाकिस्तानी सियासतदानों पर जमकर बिफरा स्टूडेंट, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget