एक्सप्लोरर

अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला: जॉर्ज फ्लॉयड मामले में डेरेक चाउविन हत्या का दोषी करार

25 मई 2020 को अमेरिका के मिनियापोलिस में एक पुलिसकर्मी के हाथों अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी. फ्लॉयड की मौत के बाद पिछले साल अमेरिका के कई शहरों में नस्लीय असमानता और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

मिनियापोलिस: अमेरिका की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. वॉशिंगटन की हेनेपिन काउंटी कोर्ट ने मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की हत्या का दोषी ठहराया है. पिछले साल चाउविन द्वारा फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबाए जाने के बाद दम घुंटने से मौत हो गई थी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

हेनेपिन काउंटी कोर्ट ने डेरेक चाउविन को दूसरे दर्जे की गैर-इरादतन हत्या, तीसरे दर्जे की हत्या और दूसरे दर्जे की निर्मम हत्या का दोषी माना है. दूसरे दर्जे की गैर-इरादतन हत्या में 40 साल तक की सजा, तीसरे दर्जे की हत्या में 25 साल तक की सजा और दूसरे दर्जे की निर्मम हत्या मामले में 10 साल तक की सजा या 20 हजार डॉलर जुर्माने का प्रावधान है.

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फैसले का किया स्वागत 
कोर्ट के इस फैसले का राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वागत करते हुए कहा, "ये फैसला जॉर्ज को वापस तो नहीं ला सकता है. लेकिन अब हम आगे क्या कर सकते हैं, इससे ये पता चलेगा. जॉर्ज के आखिरी शब्द थे- 'मैं सांस नहीं ले सकता'. हम इन शब्दों को मरने नहीं दे सकते. हमें इन्हें सुनना होगा. हम इससे भाग नहीं सकते."
 
बाइडेन ने कहा, "हिंसा न हो, शांति स्थापित हो. जो लोग विभाजन की ज्वाला को भड़काते हैं, हम उन्हें सफल नहीं होने दे सकते. यह अमेरिकियों के रूप में एकजुट होने और नस्लीय पूर्वाग्रह से लड़ने का समय है."

जूरी में छह श्वेत नागरिक शामिल
अमेरिकी लोगों में नाराजगी उभरने के बाद जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले को जूरी के पास भेजने का फैसला लिया गया था. जूरी में छह श्वेत लोग और छह अश्वेत लोग शामिल हैं. अभियोजन पक्ष का तर्क था कि पिछले साल मई में चाउविन ने फ्लॉयड के जीवन को इस तरह से छीन लिया कि एक बच्चा भी जानता है कि वह तरीका गलत था. हालांकि, बचाव पक्ष ने दावा किया कि सेवा से बर्खास्त किए जा चुके श्वेत अधिकारी ने उचित कार्रवाई की थी और 46 वर्षीय फ्लॉयड की हृदय संबंधी बीमारी और नशीली दवाओं के अवैध इस्तेमाल से मौत हुई थी.

बहस खत्म होने के बाद, न्यायाधीश पीटर काहिल ने कैलिफोर्निया के जन प्रतिनिधि मैक्सिकन वाटर्स की टिप्पणियों के आधार पर कथित गलत तरीके से मुकदमे को लेकर बचाव पक्ष के इस तर्क को अस्वीकार कर दिया कि अगर फैसले में किसी को दोषी नहीं ठहराया जाता है तो प्रदर्शनकारी अधिक उग्र हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-
फोरेंसिक डॉक्टर ने बताई जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की वजह, कहा- दिल की बीमारी के कारण हुई मौत

कोरोना के खिलाफ तेज हुई जंग, अमेरिका में अब 16 साल से ऊपर के सभी लगवा सकेंगे वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget