एक्सप्लोरर

US Election 2020: भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने फहराया जीत का परचम, जानें कौन कहां से जीता

राजनीतिशास्त्र में स्नातक एंटनी 24 साल की उम्र में 2014 में ओहायो प्रतिनिधिसभा के लिए चुने गए थे. चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को भारी 70 प्रतिशत मतों से मात दी है.

नई दिल्ली: अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों ने भी जीत का परचम फहराया है. भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस (संसद)सदस्य प्रमिला जयपाल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं. चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को भारी 70 प्रतिशत मतों से मात दी है.

अमेरिकी कांग्रेस में गत चार वर्ष में शीष्र प्रगतिशील सदस्य के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली जयपाल को अब तक गिने गए 80 प्रतिशत मतों में से 3,44,541 मत मिले जबकि केल्लर को मात्र 61,940 मत मिले. जयपाल भारत की जम्मू-कश्मीर पर नीति और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की आलोचक रही हैं. वर्ष 2016 मे वह पहली भारतीय मूल की महिला थीं जो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित हुईं.

ओहायो से सीनेटर चुने गए नीरज एंटनी नीरज एंटनी ओहायो से सीनेट चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं. एंटनी ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार मार्क फोगल को मात दी. शपथ ग्रहण करने के बाद वह ओहायो से सीनेटर बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे. एंटनी ने कहा, ‘‘ मैं इस समुदाय के निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, जिसमें मैंने जन्म लिया और पला-बढ़ा. ’’

राजनीतिशास्त्र में स्नातक एंटनी 24 साल की उम्र में 2014 में ओहायो प्रतिनिधिसभा के लिए चुने गए थे. एंटनी ने कहा, ‘‘ सीनेटर के तौर पर, मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा ताकि ओहायो के लोगों को अपना अमेरिकी सपना साकार करने का मौका मिले.’’ एंटनी के माता-पिता 1987 में अमेरिका आए थे.

इन्होंने ने भी बढ़ाया देश का मान डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति के बाद जयपाल दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें मंगलवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. भारतीय मूल के दो और प्रत्याशी एमी बेरा और रो खन्ना भी कांग्रेस के लिए कैलिफोर्निया निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती गिनती में आगे चल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि निर्वतमान हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में भारतीय मूल के चार सदस्य हैं.

डॉ. हीरल तिपिरनेनी रिपब्लिकन उम्मीदवार को दे रहे टक्कर डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के लिए प्रयासरत हैं और रिपब्लिकन उम्मीदवार डेविड श्वेकर्ट पर अंतिम सूचना मिलने तक बढ़त बनाए हुए हैं. अगर हीरल निर्वाचित होती हैं तो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव पहुंचने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला होंगी.

टेक्सास में प्रेस्टन कुलकर्णी की रिपब्लिकन उम्मीदवार उम्मीदवार से जंग जारी वहीं टेक्सास के 22वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी से लड़ रहे श्री प्रेस्टन कुलकर्णी रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रॉय नेहल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अंतिम सूचना मिलने तक वह पांच प्रतिशत मतों से पीछे चल रहे थे. वजीर्निया के 11वें कांग्रेस निवार्चन क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार मंगा अनंतमुला को मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद अैर उम्मीदवार गेरी कॉनोली से हार मिली है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget