एक्सप्लोरर

US presidential Election: भारतीय समय के मुताबिक कब से शुरू होगी पोलिंग, कब तक आएंगे नतीजे-जानें

अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में एक साथ वोटिंग होगी. करीब 24 करोड़ मतदाना इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव दिवस की पूर्व संध्या पर कम से कम 9.2 करोड़ लोगों ने पहले ही मतदान किया है

अमेरिका में आज राष्ट्रपति पद के लिए आम जनता मतदान करेगी. इस बार मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच है. भारतीय समय के अनुसार आज शाम 4.30 बजे से अमेरिका में वोटिंग शुरू होगी. बता दें कि नई दिल्ली और अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में 10.30 घंटे समय का अंतर है. अमेरिका में इस बार मतदान सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक होगा.

कितने बजे से होगी वोटिंग

अमेरिका की जनता अपने 46वें राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए आज वोट डालेगी. कई राज्यों में सुबह छह बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. रात नौ बजे तक वोटिंग प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में एक साथ वोटिंग होगी. करीब 24 करोड़ मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाला वोट

चुनाव दिवस की पूर्व संध्या पर कम से कम 9.2 करोड़ लोगों ने पहले ही मतदान किया है. यह 2016 के आम चुनावों में गिने गए कुल मतों में से लगभग दो-तिहाई है. यूएस टुडे में छपी खबर के अनुसार अमेरिका में 25.7 करोड़ से अधिक लोग 18 या उससे अधिक उम्र के हैं. करीब 24 करोड़ लोग इस साल वोटिंग के योग्य हैं. योग्य मतदाताओं में विदेश में रहने वाले अमेरिकी लोग भी शामिल हैं.

कब आएंगे नतीजे

पुख्ता तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि इस बार वोटिंग के दिन यानि 3 नवंबर के रात में ही चुनाव परिणामों की घोषणा हो जाएगी. हालांकि नतीजों का अनुमान वोटिंग खत्म होते ही मिल जाएगा. इस बार मेल इन बैलेट और पोस्टल बैलेट का आंकड़ा बढ़ा है. पेन्सिलवेनिया और मिशिगन के अफसर कह चुके हैं कि काउंटिंग में उन्हें तीन दिन लग सकते हैं.

हालांकि अगर 48 राज्यों से साफ नतीजे आ गए तो पेन्सिलवेनिया और नॉर्थ कैरोलिना के मेल इन बैलट्स की गणना बहुत मायने नहीं रखेगा. अगर मुकाबला करीबी हुआ तो नतीजों के लिए तीन दिन इंतजार करना पड़ सकता है.

सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में ट्रंप

ट्रंप ने कहा है कि उनकी टीम चुनाव वाली रात को ही कानूनी लड़ाई शुरू करने के लिए तैयारी कर रही है. ट्रंप सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से खुश नहीं है जिसमें कोर्ट ने पेन्सिलवेनिया और नॉर्थ कैरोलिना में मेल इन बैलट्स की गिनती इलेक्शन डे के बाद भी करने की अनुमति दी है.

ट्रंप ने कहा, ''मेरा मानना है कि यह खतरनाक बात है कि किसी चुनाव के बाद मतपत्र एकत्रित किये जा सकें. मुझे लगता है कि यह खतरनाक बात है कि जब लोगों या राज्यों को चुनाव संपन्न होने के बाद लंबे समय के लिए मतपत्रों को जमा करने की इजाजत हो क्योंकि इससे केवल एक ही चीज हो सकती है."

उन्होंने अनेक मतदान क्षेत्रों में चुनाव वाले दिन के बाद मतपत्र प्राप्त किए जाने की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, '' हम चुनाव होते ही उसी रात अपने वकीलों के साथ तैयार होंगे. मुझे लगता है कि इससे एक बड़ा खतरा है और बड़े स्तर पर धोखाधड़ी तथा दुरुपयोग हो सकता है. यह खतरनाक बात है कि हम कंप्यूटर के आधुनिक जमाने में भी चुनाव वाली रात ही परिणाम नहीं जान सकते."

अगर मामला सुप्रीम कोर्ट में जाता है तो चुनावी परिणाम आने में ज्यादा देर सकती है. बता दें कि विजयी उम्मीदवार को 20 जनवरी 2021 को अपना कार्यकाल संभालना होगा.

US Presidential Election: सबसे ज्यादा वोट से नहीं, इलेक्टोरल कॉलेज से चुना जाता है अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें प्रोसेस

US Presidential Election: ताजा सर्वे में बाइडेन को 4 प्रमुख राज्यों में बढ़त, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget