एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका में अबतक 78 हजार मौतें, 24 घंटे में 29 हजार नए केस आए और 1671 लोग मरे

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से एक तिहाई सिर्फ अमेरिका से ही हैं. संक्रमण से दुनियाभर में एक चौथाई मौतें सिर्फ अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: अमेरिका में कोरोना की आफत थम नहीं रही है. कोविड-19 से यहां हर दिन औसतन 2000 लोगों की मौतें हो रही हैं. शुक्रवार को 29,043 नए केस सामने आए और 1,671 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले अमेरिका में 29,531 नए केस आए थे और 2,129 लोगों की मौत हो गई थी. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 13 लाख लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं. अमेरिका में अबतक 78,599 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 13 लाख 21 हजार 666 हो गई. वहीं कुल 78,599 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लाख 23 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 340,705 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 26,585 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 137,212 कोरोना मरीजों में से 8,986 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. धीरे-धीरे बड़ी बर्बादी की ओर बढ़ रहा है अमेरिका? अमेरिका ने बेरोजगारी के रूप में अपना सबसे खराब दौर 1933 में देखा था जब दुनिया वैश्विक मंदी की चपेट में थी, जिसकी शुरुआत अमेरिका से ही हुई थी. उस वक्त अमेरिका में बेरोजगारी की दर 25 फीसदी तक पहुंच गई थी. अब भी अमेरिकी अर्थशास्त्री इस बात की आशंका जता रहे हैं कि अमेरिका में मई के महीने में बेरोजगारी की दर 20 फीसदी को पार कर जाएगी, क्योंकि अगले कुछ महीनों तक तो अर्थव्यवस्था का पटरी पर लौटना नामुमकिन दिख रहा है. एक अनुमान ये भी है कि बेरोजगारी की ये रफ्तार 2021 तक भी जारी रह सकती है. ये भी पढ़ें- अमेरिका में हुआ जॉब का खतरा, तो सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप से की H-1B सहित इन वीजा को रद्द करने की मांग https://www.abplive.com/news/world/us-senator-demand-to-donald-trump-suspension-of-h-1b-visa-for-american-job-seekers-1391767 पहले महामारी और अब बेरोजगारी, कैसे धीरे-धीरे बड़ी बर्बादी की ओर बढ़ रहा है अमेरिका? https://www.abplive.com/explainer/america-is-facing-highest-unemployment-during-covid-19-pandemic-after-great-recession-1391727
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget