एक्सप्लोरर

'मोबाइल-लैपटॉप पर छूट हमेशा के लिए नहीं, जल्द लाएंगे नया टैरिफ', अमेरिका का ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के हाल ही में कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों से टैरिफ हटाने के फैसले के बाद अब अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का बड़ा बयान सामने आया है.

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के हाल ही में कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों से टैरिफ हटाने के फैसले के बाद अब अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का बड़ा बयान सामने आया है. एबीसी न्यूज़ से रविवार (13 अप्रैल, 2025) को बात करते हुए हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को टैरिफ से छूट का फैसला हमेशा के लिए नहीं है.

उन्होंने साफतौर पर कहा कि इन सभी सामानों पर जल्द ही 'सेमीकंडक्टर टैरिफ' लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक या दो महीने के अंदर ही ये नियम लागू होगा. एबीसी न्यूज़ के 'दिस वीक' कार्यक्रम में लुटनिक ने कहा कि वो सभी सामान सेमीकंडक्टर्स के तहत ही आने वाले हैं. इन सभी पर एक खास तरह का टैरिफ लगाया जाएगा और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उन उत्पादों को फिर से स्थापित किया जाए.

'साउथ एशिया पर निर्भर नहीं रह सकते'

हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि हमें सेमीकंडक्टर की जरूरत है, हमें चिप की जरूरत है और साथ ही हमें फ्लैट पैनल्स की भी जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि हमें ये सब प्रोडक्ट अमेरिका में ही बनाने पड़ेंगे क्योंकि हम इन सब चीजों के लिए साउथ एशिया पर निर्भर नहीं रह सकते.

'इन इलेक्ट्रॉनिक सामान को अमेरिका में ही बनाएंगे'

हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि हम इन मूलभूत सुविधाओं के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकते. इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर दी गई छूट हमेशा के लिए नहीं है. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इन चीजों को लेकर हम दूसरे देशों के साथ किसी तरह की कोई सौदेबाजी नहीं कर सकते क्योंकि ये प्रोडक्ट हमारे देश की सुरक्षा से जुड़े हैं. हम इन इलेक्ट्रॉनिक सामान को अमेरिका में ही बनाएंगे. 

चीन ने अमेरिका को रेसिप्रोकल टैरिफ को पूरी तरह से वापस लेकर अपने गलती सुधारने को कहा है और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर मिली छूट को छोटा कदम बताया है. लुटनिक ने कहा कि एशियाई देश इस फैसले से होने वाले प्रभाव का मूल्यांकन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

तमिलनाडु के राज्यपाल ने लगवाए छात्रों से 'जय श्री राम' के नारे, कांग्रेस बोली- एजेंडे पर कर रहे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
US-Israel-Iran War Live: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, IRGC का दावा- इजरायल और अल-उदीद एयर बेस पर दागे रॉकेट
LIVE: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, IRGC बोला- इजरायल और अल-उदीद एयर बेस पर रॉकेट दागे
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget