एक्सप्लोरर

ईरान पर हमला करने गया B-2 बॉम्बर जेट गायब, ट्रंप को खोजे नहीं मिल रहा!

US B-2 Bomber Jet: अमेरिका का एक बी-2 बॉम्बर वापस उसके एयरबेस नहीं पहुंचा है. माना जा रहा है कि अज्ञात वजहों से होनोलुलु एयरपोर्ट उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई और तब से वो वहीं खड़ा है.

US B-2 Bomber Jet: इजरायल और ईरान के बीच की जंग फिलहाल शांत है. इस शांति की सबसे बड़ी वजह है अमेरिकी बॉम्बर का ईरान पर हमला, जिसके बाद सीजफायर की पहल हुई और शांति बहाल हो गई. अमेरिका ने अपने जिन बी-2 बॉम्बर जेट से ईरान पर हमला किया था, उन फाइटर जेट में से एक जेट गायब है और वो अभी तक अमेरिका वापस नहीं लौट पाया है. ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे कि क्या ईरान से हुई जंग के दौरान अमेरिकी जेट मार गिराया गया या फिर पायलट ही वो जेट लेकर कहीं गायब हो गया है या फिर वो जेट किसी हादसे का शिकार हो गया है.

ईरान को चकमा देने के लिए बनाया था प्लान

अमेरिका ने 21 जून को जब ईरान पर हमला किया था तो उस हमले के लिए मिसौरी के वॉइटमैन एयरफोर्स बेस से बी-2 बॉम्बर्स के दो जत्थों ने उड़ान भरी थी. पहला जत्था प्रशांत महासागर के पश्चिम की ओर गुआम गया था, जो अमेरिका का ही एक एयरबेस है. इसके जरिए ईरान को चकमा देने की कोशिश की गई थी और ईरान को ये संकेत दिया गया था कि अमेरिकी बॉम्बर ईरान की तरफ नहीं आ रहे हैं. जब ईरान अमेरिका के पहले जत्थे पर नजर गड़ाए बैठा था तो बी-2 बॉम्बर्स के दूसरे जत्थे में शामिल 7 बी-2 बॉम्बर्स ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों फोर्डो, नतांज और इस्फहान को निशाना बनाया, वहां बम गिराया और 37 घंटे में मिशन पूरा करके फिर सब के सब वापस आ गए.

होनोलुलु एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

पहला जत्था प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से की ओर गया था, उसमें से एक जेट, जिसका कॉल साइन माइटी 14 है, अब तक अमेरिकी एयरबेस पर वापस नहीं लौटा है. यूरेशियन टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि पहले जत्थे में शामिल बी-2 बॉम्बर माइटी 14 को होनोलुलु के डेनियल के इनोयु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ी, जिसका रनवे हवाई के हिकाम एयरफोर्स बेस से लगा हुआ है.

माना जा रहा है कि अज्ञात वजहों से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई और तब से वो वहीं खड़ा है, लेकिन किसी को भी इसके बारे में तफसील से जानकारी नहीं दी जा रही है. हालांकि कहा तो यहां तक जा रहा है कि बी-2 बॉम्बर तेल भरवाने के लिए वहां उतरा था, लेकिन इस बात को बीते 10 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है. लिहाजा कुछ भी अनुमान लगाना अब मुश्किल होता जा रहा है. वहीं अप्रैल 2023 में भी इसी तरह से बी-2 बॉम्बर की हवाई में इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी थी.

ईरान ने एक बी-2 बॉम्बर जेट गिराने का किया दावा

इस सब के बीच अब मुश्किल अमेरिकी एयरफोर्स के लिए भी है क्योंकि बी-2 बॉम्बर अमेरिकी एयरफोर्स की शान है और उसकी कीमत करीब-करीब 2 बिलियन डॉलर है. फिलहाल अमेरिका के पास कुल 19 बी-2 बॉम्बर हैं और अगर उनमें से एक भी कम होता है तो ये अमेरिका के लिए परेशानी की बात है. क्योंकि जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था तो ईरान ने इसी जेट की फोटो डालकर ये दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका का बी-2 बॉम्बर जेट मार गिराया है.

हालांकि खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया था और अमेरिकी एयरफोर्स ने दावा किया था कि उसके सभी बी-2 बॉम्बर वापस लौट आए हैं, लेकिन अब जब लगभग साफ है कि एक बी-2 बॉम्बर गायब है तो अमेरिकी एयरफोर्स को इसका जवाब देते नहीं बन रहा है. बी-2 बॉम्बर जेट के साथ हुए पुराने हादसों को देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि वो भी किसी हादसे का ही शिकार हुआ है, जैसे पहले दो बी-2 बॉम्बर हादसे में तबाह हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को छह महीने की जेल की सजा, इस मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget