एक्सप्लोरर

US Artificial Sun : क्या चीन के बाद अमेरिका ने भी बना लिया 'सूरज'?

US Artificial Sun : अमेरिका ने पहली बार एक न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्शन पर कामयाबी पाई है. आज आधिकारिक घोषणा हो सकती है. चीन के न्‍यूक्लियर फ्यूजन से करीब 17 मिनट तक ऊर्जा निकली थी.

US Artificial Sun : अमेरिका ने पहली बार एक न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्शन पर कामयाबी पाई है. कैलिफोर्निया के लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी की नेशनल इग्निशन फैसिलिटी में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग करके दिखाया है. इस प्रयोग का परिणाम यह था कि शुद्ध ऊर्जा पैदा हुई. इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने बताया कि शायद अमेरिकी ऊर्जा विभाग मंगलवार को आधिकारिक रूप से इसकी सफलता की घोषणा कर सकता है. 

न्यूक्लियर फ्यूजन का दूसरा नाम 'कृत्रिम सूरज' भी होता है. कई वर्षों से रिसर्चर इस पर काम कर रहे हैं. वे सूर्य को ऊर्जा देने वाले फ्यूजन रिएक्शन का लैब में उत्पादन करना चाहते थे. विभाग ने रविवार को घोषणा की थी कि अमेरिकी ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम मंगलवार को एक प्रमुख वैज्ञानिक सफलता की घोषणा करने वाली है. 

क्या फायदा है इसका

इस प्रयोग के परिणाम स्वच्छ ऊर्जा की दशकों पुरानी खोज के लिए अहम कदम साबित हो सकती है. कुछ वैज्ञानिकों द्वारा परमाणु फ्यूजन रिएक्शन को भविष्य की एक संभावित ऊर्जा माना जाता है, विशेष रूप से यह बहुत कम न्यूक्लियर कचरा पैदा करता है और कोई ग्रीनहाउस गैस भी नहीं निकलती.

क्या है न्यूक्लियर फ्यूजन?

न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्शन तब होता है जब दो या दो से अधिक परमाणु एक बड़े परमाणु में मिल जाते हैं. इस क्रिया में गर्मी के रूप में भारी ऊर्जा पैदा होती है. परमाणुओं के अलग होने की प्रक्रिया न्यूक्लियर फिजन रिएक्शनह कहलाती है, जिससे पूरी दुनिया में फिलहाल बिजली पैदा की जाती है. उसमें रेडियोएक्टिव कचरा पैदा होता है जबकि न्यूक्लियर फ्यूजन में ऐसा नहीं होता. वर्तमान में दुनियाभर के वैज्ञानिक एक ही लक्ष्य को हासिल करने के लिए अलग-अलग तरीकों से आगे बढ़ रहे हैं.

चीन ने 17 मिनट तक नकली ऊर्जा दी 

नेशनल इग्निशन फैसिलिटी प्रोजेक्ट ने न्यूक्लियर फ्यूजन से ऊर्जा पैदा की. न्यूट्रॉन और अल्फा कणों से इकट्ठा की गई ऊर्जा को ऊष्मा के रूप में इकट्ठा किया जाता है. इसी ऊष्मा से बाद में ऊर्जा पैदा की जा सकती है. पिछले साल ब्रिटेन में कुछ वैज्ञानिकों ने निरंतर ऊर्जा की रेकॉर्ड तोड़ मात्रा पैदा की थी. हालांकि यह ऊर्जा सिर्फ 5 सेकेंड तक ही टिक पाई थी. कुछ महीनों पहले चीन ने न्यूक्लियर फ्यूजन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की थी. हेफेई स्थित चीन के न्‍यूक्लियर फ्यूजन रिएक्‍टर से 1,056 सेकंड या करीब 17 मिनट तक 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस ऊर्जा निकली थी.

यहां पढ़ें : FIFA World Cup Couple Viral Video : कतर विश्वकप की इस वायरल वीडियो को देख आप भी कहेंगे- मोहब्बत बड़े काम की चीज है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget