एक्सप्लोरर

अमेरिका ने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड पर घोषित किया 50 लाख डॉलर का इनाम, 166 लोगों की हुई थी मौत

26 नवंबर, 2008 को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में हमले किए थे. इसमें 166 लोगों की जान चली गई थी और 9 आतंकवादी भी मारे गए थे. मुंबई हमले में लश्कर के आतंकी साजिद मीर की अहम भूमिका थी.

वाशिंगटन: मुंबई में वर्ष 2008 में हुए 26/11 के हमले के बारह साल बाद अमेरिका ने हमले के मास्टरमाइंड आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के मेंबर साजिद मीर की सूचना देने पर 50 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपए) के इनाम की घोषणा की है.

यूएस रिवार्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम की ओर से जारी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के अनुसार, "पाकिस्तान स्थित विदेशी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा (LeT) का एक सीनियर मेंबर साजिद मीर को नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में वांटेड है". रिवार्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम इन हमलों में उनकी भूमिका के लिए साजिद मीर की किसी भी देश में गिरफ्तारी या सजा की सूचना देने पर 5 मिलियन अमरीकी डालर तक का इनाम देगा. "

हमले में 166 लोगों की हुई थी मौत 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर के ट्रेंड 10 आतंकवादियों ने मुंबई में ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमले किए थे. इसमें 166 लोगों की जान चली गई थी. इन हमलों में नौ आतंकवादी मारे गए थे और अजमल अमीर कसाब को पकड़ा गया था. बाद में उसे 11 नवंबर 2012 को पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी.

2011 में अमेरिका में जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट साजिद मीर मुंबई हमले के लिए लश्कर का ऑपरेशन मैनेजर था. हमले की प्लानिंग, तैयारी और एक्जीक्यूशन में उसकी अहम भूमिका थी. मीर को 21 अप्रैल 2011 को अमेरिका के जिला न्यायालय, उत्तरी जिला इलिनोइस में चार्जशीटेड किया गया था. उस पर आतंकवादियों सहायता देने, अमेरिका के बाहर एक नागरिक की हत्या करने समेत कई आरोप लगाए गये थे. 22 अप्रैल, 2011 को मीर की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था. 2019 में मीर को एफबीआई की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में 24 घंटे में आए 6 लाख कोरोना केस, अबतक 6 करोड़ लोग संक्रमित, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

नाज़ियों के हमले, प्लेन क्रैश और कैंसर-कोरोना को मात देने वाली महिला ने मनाया अपना 100वां जन्मदिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget