एक्सप्लोरर

अमेरिका-ब्रिटेन का बड़ा फैसला, ‘8 मुस्लिम देशों के यात्रियों पर विमान में लैपटॉप-कैमरा लाने पर बैन’

वॉशिंगटन:  आतंकवाद से लड़ाई को लेकर अमेरिका की ट्रंप सरकार ने नया फरमान जारी किया है. अमेरिका ने कुछ मुस्लिम देशों से उड़ान भरने वाले विमानों के यात्रियों पर केबिन बैगेज में बड़े इलेक्ट्रॉनिक उरकरण के साथ यात्रा पर रोक लगा दी है.

अमेरिका के साथ ब्रिटेन ने भी ऐसा फरमान जारी किया है. हालांकि अभी इस फैसले का भारत के यात्रियों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है. डॉनल्ड ट्रंप मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री रोकने पर कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने नया फरमान जारी कर दिया.

नए फरमान के मुताबिक, आठ मुस्लिम देशों के 10 एयरपोर्ट से कोई यात्री बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर अमेरिका नहीं आ सकते. इन उपकरणों में लैपटॉप, टैबलेट, कैमरा, किंडल, और आईपैड शामिल हैं. अमेरिका ने जिन देशों के एयरपोर्ट से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ यात्रा करने पर रोक लगाई है उनमें मिस्र का कायरो एयरपोर्ट, यूएई के दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट, तुर्की का इस्तांबुल एयरपोर्ट, कतर का दोहा, जॉर्डन का अम्मान, कुवैत एयरपोर्ट, मोरक्को का कैसाब्लांका एयरपोर्ट, सऊदी अरब का जेद्दा और रियाद एयरपोर्ट शामिल हैं.

अमेरिका के फैसले के तुरंत बाद ही ब्रिटेन ने भी ऐसा फरमान जारी कर दिया. ब्रिटेन ने छह मुस्लिम देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर ये रोक लगाई है. ये देश तुर्की, लेबनान, जॉर्डन, मिस्र, ट्यूनिशिया और सऊदी अरब हैं.

अमेरिका का कहना है कि आतंकवादी विमानों को निशाना बनाने के लिए नए तरीकों को आज़माने की कोशिश में लगे हुए थे. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक सामान में बम को छुपाया जा सकता है. अमेरिका ने संबंधित एयरलाइंस को फैसला लागू करने के लिए 96 घंटे का समय दिया है. ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से लोगों को दिक्कत हो सकती है लेकिन हमारे लिए ब्रिटेन के नागिरकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है.  अमेरिका और ब्रिटेन के बाद कनाडा भी ऐसे फैसले पर विचार कर रहा है.

ट्रंप ने मुस्लिमों की अमेरिका में एंट्री बैन करने की बात चुनावी सभाओं में की थी. कोर्ट ने ट्रंप के मुस्लिमों की अमेरिका में एंट्री  पर रोक के फैसले पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं कोर्ट ने ट्रंप के एंट्री पर रोक के नए आदेश पर भी रोक लगा दी है. ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने पर बैन लगाया था. दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान इंडोनेशिया में रहते हैं वहीं इस लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget