एक्सप्लोरर

यूएन को पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाना चाहिए: अमेरिका

वाशिंगटन: यूएन (संयुक्त राष्ट्र) में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि अफगानिस्तान की सरकार चाहती है कि दुनिया की ताकतें पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाएं. निकी सुरक्षा परिषद के 14 अन्य प्रतिनिधियों के साथ हाल ही में अफगानिस्तान के दौरे पर गए थीं. उन्होंने अफगानिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की.

निक्की ने यूएन मुख्यालय में कहा, ‘‘उनको पूरा विश्वास है कि तालिबान बातचीत की मेज तक आएगा.’’ उन्होंने कहा कि अफगान सरकार ने आग्रह किया कि सुरक्षा परिषद पाकिस्तान को बातचीत के रास्ते पर लाने के लिए पूरी कोशिश करे. आपको बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान को साल के शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली पूरी सैन्य सहायता रोक दी. ये सहायता राशि करीब सात हजार करोड़ की थी.

साल के शुरुआत से ही पाकिस्तान को झटके दे रहा है अमेरिका

2018 की शुरुआत में ही अमेरिका ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर अमेरिका को मूर्ख बना रहा है. अमेरिका ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बना रहे तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान के फेल रहने की वजह से  पाकिस्तान की सैन्य सहायता रोक दी.

आपको बता दें पहली जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर झूठ बोलने और मूर्ख बनाने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था. इस ट्वीट के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 255 मिलियन डॉलर यानी 16 सौ 28 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता रोक दी थी.

ट्रंप ने कहा था, ‘’अमेरिका ने मूर्खतापूर्ण ढंग से पिछले 15 साल में पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा की मदद दी है. बदले में उन्होंने हमें झूठ और छल के अलावा कुछ नहीं दिया. हमारे नेताओं को मूर्ख समझा. जिन आतंकियों को हम अफगानिस्तान में ढूंढ रहे थे, उन्हें पाकिस्तान ने अपने यहां छिपा लिया और शरण दी. पाकिस्तान ने कुछ नहीं किया. बस! ये सब अब और नहीं चलेगा.’’

अफगानिस्तान में अमेरिका के करीब 14 हजार सैनिक हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया की नीति की घोषणा करते हुए अफगानिस्तान से जल्दबाजी में सैनिकों को वापस बुलाने से इंकार किया था.

आपको बता दें कि साल के पहले ट्वीट में ट्रंप ने पाकिस्तान पर अमेरिकी धन के दुरुपयोग और आंतक के समर्थन का आरोप लगाया था जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खियां आ गई हैं. ऐसे में अमेरिका पाकिस्तान से जुड़े तमाम विकल्पों को लेकर सजग हो गया है. ऐसे में निकी की यूएन में इस मांग के बाद ये साफ है कि अगर पाक नहीं सुधरता तो उनके लिए हालात सामान्य नहीं होने वाले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget