एक्सप्लोरर

UN ने म्यांमार सैन्य तख्तापलट पर तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया, घटनाक्रम पर भारत की भी करीबी नजर

म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद से वहां के कुल 16 नागरिकों ने भारतीय सीमा पार कर मिजोरम में शरण ली है. पड़ोसी देश से आए इन शरणार्थियों में 11 ने खुद के पुलिसकर्मी होने का दावा किया है.

संयुक्त राष्ट्र: म्यांमार की सेना ने एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद अब तक करीब 50 निर्दोष और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को मार दिया है. बहुत से प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं. म्यांमार पर ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत ने सुरक्षा परिषद को दी है. उन्होंने इसके साथ ही मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वालों को जिम्मेदार ठहराए जाने के लिए 'अंतरराष्ट्रीय तंत्र' के जरिए तत्काल संयुक्त कार्रवाई का आह्वान किया.

म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रिस्टीन श्रानेर बर्गनर ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया, 'तत्काल सामूहिक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है. हम म्यांमार की सेना को और कितना आगे जाने की अनुमति दे सकते हैं?'

म्यांमा को लेकर हुई परिषद की बैठक को बर्गनर ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में म्यांमार की सेना ने जबरदस्त हिंसक कार्रवाई की है. एक फरवरी को हुए तख्तापलट का विरोध करने वाले 50 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.

घटनाक्रम पर भारत की करीबी नजर म्यांमार में सैन्य तख्तापलट और अशांति की पृष्ठभूमि में भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रखे हुए है. इस संबंध में साझेदार देशों से बातचीत भी कर रहा है. साथ ही उसने सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए शांति से सुलझाने पर जोर दिया. म्यांमार से पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोगों के भारत की सीमा में प्रवेश करने और मिजोरम में शरण लेने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह 'तथ्यों का सत्यापन' कर रहा है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट के बाद से वहां के 16 नागरिक भारत आए हैं और मिजोरम में शरण ली है. दावा है कि उनमें से 11 पुलिसकर्मी हैं. पत्रकार वार्ता में इस बारे में सवाल करने पर मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'फिलहाल हम तथ्यों का सत्यापन कर रहे हैं, इस संबंध में अधिक सूचना के साथ आपको उत्तर देंगे.'

ये भी पढ़ें-

म्यांमार: प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने की कार्रवाई, आठ प्रदर्शनकारियों की मौत

म्यांमार में तख्तापलट के बाद लगातार बिगड़ रहे हालात, सुरक्षाबलों की कार्रवाई के चलते 2 दिन में मारे गए 56 लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget