एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन रूसी सैनिकों पर करेगा युद्ध अपराध का मुकदमा, जानिए! क्या होगी सजा

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के एक सैनिक पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाने की योजनाओं का खुलासा किया है.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की शीर्ष अभियोजक ने बंधक बनाए गए रूस के एक सैनिक पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाने की योजनाओं का बुधवार को खुलासा किया है. उसने देश के पूर्वी और दक्षिण हिस्से में लड़ाई तेज होने के बीच यह घोषणा की है. महा अभियोजक इरिना वेनेदिक्तोवा ने बताया कि उनके कार्यालय ने सार्जेंट वादिन शिशिमारिन (21) पर 62 वर्षीय निहत्थे नागरिक की हत्या का आरोप लगाया है. इस नागरिक की युद्ध शुरू होने के चार दिन बाद फरवरी में एक साइकिल पर जाते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

वेनेदिक्तोवा ने बताया, रूसी सैनिक को 15 साल की जेल की सजा हो सकती है. बहरहाल, उन्होंने यह नहीं बताया कि मुकदमे की सुनवाई कब शुरू होगी. उनके कार्यालय ने बताया कि वह रूसी सेनाओं द्वारा किए गए 10,700 से अधिक कथित युद्ध अपराधों की जांच कर रहा है और उसने 600 से अधिक संदिग्धों की पहचान की है. कई कथित अत्याचारों का पता पिछले महीने लगा, जब रूसी सेनाओं ने कीव पर कब्जा जमाने की अपनी कवायद रोक दी और राजधानी के आसपास के इलाकों से जाना शुरू कर दिया. जिसके बाद बुचा जैसे शहरों में सामूहिक कब्रों का खुलासा हुआ. निवासियों ने हत्याओं, आग लगाने, दुष्कर्म, प्रताड़ना और लोगों के अंगच्छेदन की घटनाओं के बारे में बताया.

मानवाधिकार समूह मुकदमे पर करीबी नजर रखेगा

‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ के वोलोदिमरी यावोर्स्की ने कहा कि यूक्रेन का मानवाधिकार समूह यह देखने के लिए शिशिमारिन के मुकदमे पर करीबी नजर रखेगा कि क्या यह निष्पक्ष है. उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध के वक्त में अदालत की कार्यवाहियों की निष्पक्षता और सभी नियमों का पालन करना बहुत मुश्किल है.’’

रूस के प्राकृतिक गैस के प्रवाह को रोक दिया गया

वहीं, आर्थिक मोर्चे पर यूक्रेन ने बुधवार को एक केंद्र के माध्यम से रूस के प्राकृतिक गैस के प्रवाह को रोक दिया. इस बीच, दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में क्रेमलिन द्वारा नियुक्त नेता ने कहा कि वहां अधिकारी चाहते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खेरसॉन को रूस का एक ‘‘उचित क्षेत्र’’ बनाएं, यानी उस पर कब्जा जमाए. इससे ऐसी आशंका पैदा हो गयी है कि क्रेमलिन यूक्रेन से एक और हिस्सा छीनेगा. रूस ने खेरसॉन क्षेत्र की सीमा से लगते क्रीमियाई प्रायद्वीप पर 2014 में कब्जा कर लिया था.

खेरसॉन में लोग रूस के कब्जे की निंदा की

वहीं, खेरसॉन में लोग रूस के कब्जे की निंदा करते हुए सड़कों पर उतर आए, लेकिन एक शिक्षिका ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि ऐसे प्रदर्शन अब असंभव हैं क्योंकि मॉस्को के सैनिकों ने ‘‘यूक्रेन के रंग या रिबन पहनने वाले कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों का अपहरण कर लिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘खेरसॉन में सभी लोग जल्द से जल्द हमारी सेना के आने का इंतजार कर रहे हैं. कोई भी रूस में रहना या उसमें शामिल होना नहीं चाहता है.’’

तबाह हो गया बंदरगाह

युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस के एक रॉकेट ने जापोरिज्जिया के आसपास के एक इलाके को निशाना बनाया, जिससे एक अज्ञात ढांचा नष्ट हो गया है. अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह दक्षिणपूर्वी शहर यूक्रेन के तबाह हो चुके बंदरगाह शहर मारियुपोल से भागकर आए नागरिकों की शरणस्थली बन गया है.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: बीजेपी ने हेमंत सरकार पर लगाया SC समुदाय की अनदेखी का आरोप, दी ये चेतावनी

Jharkhand News: श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 मजदूरों की हुई वापसी, तीन महीने से नहीं मिली थी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget