एक्सप्लोरर

Russia S-400: रूसी एस-400 की यूक्रेन ने पोल खोली, कहा- अब इसका हम उठाएंगे फायदा

Russia S-400: दुनिया के सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम में शुमार रूसी एस-400 की यूक्रेन ने पोल खोल दी है. यूक्रेन की तरफ से हुए हमलों में कई एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट होते देखा गया है.

Russia S-400: रूस के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की यूक्रेन युद्ध ने पोल खोल दी है. जिस तकनीक को रूस अजेय और दुनिया का सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम बताता है वह यूक्रेन के साथ युद्ध में धराशायी होते नजर आया. विशेषज्ञों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में साफ हो गया है कि रूस का एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम अब भी कुछ पश्चिमी मिसाइलों के सामने कमजोर है. 

रूस में ही एस-400 पर हुए सटीक हमलों ने रूस के दावों पर पानी फेर दिया है. यूक्रेन की तरफ से हुए हमलों में कई एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट होते देखा गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि स्पष्ट रूप से एस-400 काफी सक्षम है, लेकिन इसमें कुछ कमजरो बिंदु हैं जिसका फायदा यूक्रेन उठा रहा है. हवाई युद्ध में विशेषज्ञता रखने वाले RAND कॉर्पोरेशन के शोधकर्ता जॉन होहेन ने बिजनेस इनसाइडर से कहा, 'S-400 की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता दर्शाती है कि यह दुनिया की बेहतरीन हवाई सुरक्षा में से एक है.' 

यूक्रेन ने एस-400 का निकाल लिया तोड़
जॉन होहेन ने कहा, 'यूक्रेन ने रूस के एयर डिफेंस सिस्टम को बड़ा खतरा माना है, लेकिन उसने एस-400 का मुकाबला करने और उनमें से कुछ को नष्ट करने का तरीका भी खोज लिया है.' दरअसल, यूक्रेन लगातार एस-400 पर हमला कर रहा है और उनमें से कई को नष्ट कर दिया है.

दुनिया का सबसे एडवांस एयर डिफेंस 
रूस का एस-400 लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जो एस-300 का नया वर्जन है. इसे मिसाइलों और विमानों को निशाना बनाने के डिजाइन किया गया था, लेकिन इससे सतह से सतह पर भी हमला किया जा सकता है. रूस ने इसका इस्तेमाल यूक्रेन के शहरों पर हमला करने के लिए किया है. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस हथियार को यूक्रेन पर हमले से पहले 'दुनिया का सबसे एडवांस' वायु-रक्षा प्रणालियों में से एक कहा था.

यूक्रेन ने क्रीमिया में तबाह किया एस-400
सितंबर में यूक्रेन ने कहा कि उसने क्रीमिया में दो एस-400 बैटरियों को नष्ट कर दिया है. साल 2014 में इन इलाकों पर रूस ने कब्जा किया था. यूक्रेन क्रीमिया में हमले का एक वीडियो भी साझा किया. यूक्रेन ने बताया कि उसने एक हमले में नेप्च्यून एंटी-शिप मिसाइल का इस्तेमाल किया. यह मिसाइल एक पुरानी सोवियत मिसाइल से विकसित एक यूक्रेन निर्मित मिसाइल है.

यह भी पढ़ेंः Maldives News: भारत को लेकर फिर मालदीव में बवाल! समुद्र से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget