एक्सप्लोरर

Sukhoi Su-30 Crash: यूक्रेन ने रूसी फाइटर जेट सुखोई Su-30 को किया धराशायी, दोनों पायलटों की हुई मौत

Sukhoi Su-30 Crash: यूक्रेन की फौज ने मिसाइल हमले में रूसी फाइटर जेट सुखोई को मार गिराने का दावा किया है. इस हमले में विमान के दोनों पायलट की मौत हो गई है. हमले से पुतिन को बड़ा झटका लगा है.

Sukhoi Su-30 Crash: यूक्रेन ने रूसी वायुसेना के फाइटर जेट सुखोई Su-30 को मार गिराने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि रूसी विमान यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए भेजा गया था. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है रूसी फाइटर जेट क्रीमिया के तट से दूर ब्लैक सी में गिर रहा है. यूक्रेन फौज की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि फाइटर जेट एक मिसाइल हमले के बाद समुद्र में गिर गया. रूसी फाइटर जेट ने समुद्र में गिरने से पहले यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर चार Kh-31P सुपरसोनिक एंटी-रडार मिसाइलों से वार किया था.

दूसरी तरफ, रूसी टेलिग्राम चैनलों ने दावा किया है कि क्रीमिया के साकी इलाके में रूसी फाइटर जेट एसयू-30 तकनीकी खामियों की वजह से क्रैश हो गया. रूसी टेलिग्राम चैनल वोवोडा वेशचेट ने दावा किया है कि इस विमान से किसी भी तरह की मिसाइल नहीं टकराई है. इस सुपर सोनिक लड़ाकू विमान का मलबा क्रीमिया प्रायद्वीप के पानी से निकाला गया है. साथ ही कीव की सैन्य खुफिया एजेंसी ने अपने बयान में कहा, 'ब्लैक सी में एक ऑपरेशन के दौरान यूक्रेन के सैनिकों ने रूसी फाइटर जेट एसयू-30 को मार गिराया है.'

पुतिन को लगा भारी झटका
यूक्रेन ने बताया कि जिस विमान को उनकी सेना ने नष्ट कर दिया वह रूसी सशस्त्र बलों  की 43वीं नौसेना विमानन रेजिमेंट का था. यह रेजिमेंट अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्रीमिया के शाकी शहर के हवाई क्षेत्र में स्थित है. यूक्रेन ने कहा कि कब्जा करने वालों ने 11 सितंबर की सुबह 5 बजे के आसपास अपने विमान से संपर्क खो दिए थे. यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है. पुतिन कुर्स्क इलाके में पहले से ही भारी नुकसान झेल रहे हैं. एक बड़े इलाके पर यूक्रेन के सैनिकों ने कब्जा कर लिया है. 

भारत के पास सुखोई एसयू-30 एमकेआई
सुखोई एसयू-30 विमान को रूस के सुखोई एविएशन कॉरपोरेशन ने विकसित किया है. इस विमान में दो इंजन लगे हैं और यह दो पायलट वाला सुपरसोनिक विमान है. यह विमान सभी मौसम में माकूल हमला करने में सक्षम है, साथ ही यह मल्टीरोल लड़ाकू विमान है. सुखोई एसयू-30 विमान को सुखोई एसयू-27 को विकसित करके बनाया  गया है. भारतीय वायुसेना का सुखोई एसयू-30 एमकेआई फाइटर जेट इसी रूसी विमान का एक अपग्रेडेड वर्जन है. 

यह भी पढ़ेंः Vladimir Putin PM Modi: पुतिन को आई पीएम मोदी की याद, डोभाल को कौन सा बड़ा संदेश देने को कहा, पूरी दुनिया में चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget