एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- युद्ध में ज्यादा घातक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है रूस

Russia Ukraine Conflict: ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस शायद 6.1 टन भार वाली जहाज रोधी मिसाइल का इस्तेमाल कर रहा है क्योंकि उसके पास अधिक सटीक आधुनिक मिसाइल की कमी है.

Russia Ukraine War Update: यूक्रेन (Ukraine) और ब्रिटेन के अधिकारियों (British Officials) ने शनिवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा करने के प्रयास में रूस की सेना बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के लिए ज्यादा घातक हथियारों (Deadly Weapons) का इस्तेमाल कर रही है. वहीं ब्रिटेन (UK) के रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में 1960 के दशक की जहाज-रोधी भारी मिसाइल दाग रहे हैं. केएच-22 मिसाइल को मुख्य रूप से परमाणु हथियार का इस्तेमाल करके विमान वाहक जहाज को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था. मंत्रालय ने कहा कि जब पारंपरिक हथियारों के साथ जमीनी हमलों में ऐसी मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है, तो हताहतों की संख्या बढ़ती है और काफी नुकसान होता है.

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस शायद 6.1 टन भार वाली जहाज रोधी मिसाइल का इस्तेमाल कर रहा है क्योंकि उसके पास अधिक सटीक आधुनिक मिसाइल की कमी है. मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि रूस ने यूक्रेन में किन-किन जगहों पर इन हथियारों का इस्तेमाल किया.

‘यूक्रेन पश्चिमी देशों से मिलने हथियारों पर निर्भर’
यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख वादिम स्किबित्सकी ने ‘द गार्जियन’ अखबार को बताया कि यूक्रेन एक दिन में तोप के 5,000 से 6,000 गोलों का इस्तेमाल कर रहा है और अब वह पश्चिमी देशों से मिलने वाले हथियारों पर निर्भर है.

लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने रूस पर यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र के वरुबिवका गांव में आग लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. हैदई ने कहा कि युद्ध में इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल होता रहा है लेकिन इससे भारी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं. हैदई ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘पोपासन्यांसका जिले के वरुबिवका गांव में हताहत हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.’’

हैदई ने यह भी कहा कि रूसी सेना सिविएरोदोनेत्सक पर लगातार हमले कर रही है और उसने रेलवे डिपो, ईंट भट्ठों को तबाह कर दिया. लिसिचांस्क में कांच के कारखाने सहित महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाईयों पर भी बमबारी हुई है.

यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von Der Leyen) ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) से मुलाकात के लिए शनिवार को कीव का दौरा किया. लेयेन ने कहा कि वह ‘‘पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक संयुक्त कार्य’’ को लेकर चर्चा करेंगी.

यूरोपीय संघ (ईयू) की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग (European Commission) ईयू की सदस्यता के लिए यूक्रेन के अनुरोध पर अगले सप्ताह विचार-विमर्श करेगा. रूस के हमले के बाद से लेयेन का यूक्रेन का यह दूसरा दौरा है.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: रूसी हमले की चेतावनी को लेकर जो बाइडेन बोले- हमारी बात जेलेंस्की नहीं सुनना चाहते थे

Cross-Border Bridge: रूस और चीन के बीच पहला सड़क पर बना पुल खुला, जानिए क्यों दोनों देशों के लिए है अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget