एक्सप्लोरर

ईरान को मिली रूस का मदद करने की सजा! ब्रिटेन ने लगा दिया इन चीजों पर बैन

18 नवंबर को यूरोपीय परिषद और ब्रिटिश सरकार ने ईरान की सरकारी संस्था ईरान एयर और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स (IRISL)के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है.

UK Sanctions Iran-Airline: ब्रिटेन ने सोमवार 18 नवंबर को ईरान की राष्ट्रीय एयरलाइन और और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया. ब्रिटेन ने कहा कि ये बैन ईरान की ओर से रूस को बैलिस्टिक मिसाइल देने के जवाब में लगाए गए हैं. ब्रिटेन ने ईरान एयर और IRISL पर रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियार देकर मदद पहुंचाने का आरोप लगाया है.

ब्रिटेन ने इन कंपनियों की संपत्ति जब्त भी करने की बात कही है. यह प्रतिबंध इनकी कथित भूमिका के चलते उठाया गया है ताकि रूस के साथ इनके किसी भी तरह के सहयोग को रोका जा सके. ब्रिटेन ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए ये सब किया है. मिसाइल और यूएवी (ड्रोन) टेक्नोलॉजी पर रोक लगाये गए हैं. यूरोपीय संघ ने उन घटकों के एक्सपोर्ट, ट्रांसफर, सप्लाई, और सेल पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनका इस्तेमाल मिसाइल और ड्रोन के निर्माण में किया जा सकता है.

बंदरगाहों और सेवाओं पर डील प्रतिबंध

अमीराबाद और अंजाली जैसे कैस्पियन सागर पर स्थित ईरानी बंदरगाहों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है. ईरानी व्यक्तियों और संस्थाओं के जहाजों को सेवाएं देने पर रोक लगाई गई है. वहीं, ब्रिटिश ने ईरान एयर और IRISL की ब्रिटेन में सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है. IRISL पर यूक्रेन में युद्ध के लिए हथियारों के पहुंचाकर मदद करने के आरोप में प्रतिबंध लगाए गए हैं.

प्रतिबंधों पर तेहरान का जवाब

ईरान ने इन प्रतिबंधों को "गलत और अनुचित" बताते हुए खारिज किया. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता समुद्री कानून का बुनियादी सिद्धांत है. वहीं,  ईरान ने दावा किया कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए किसी भी हथियार की आपूर्ति में शामिल नहीं है. बता दें कि ईरान के नौवहन और तेल उत्पादन पर इसका असर पड़ेगा. हालांकि इन प्रतिबंधों के बावजूद, ईरान अपने तेल उत्पादन को 3.4 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाने में सक्षम रहा है.

ईरान पर लगाए गए नए प्रतिबंध केवल राजनीतिक दबाव का हिस्सा नहीं हैं. यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक स्थिरता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है. हालांकि, ईरान इन प्रतिबंधों को अवैध और आर्थिक दबाव बढ़ाने की साजिश के रूप में देखता है. 

ये भी पढ़ें: 27 साल में MLA, सबसे कम उम्र के CM, शरद पवार के सियासी करियर का ऐसा रहा है 'पावर'

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे...', शेख हसीना की वापसी के ऐलान पर क्या बोला बांग्लादेश
'उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे...', शेख हसीना की वापसी के ऐलान पर क्या बोला बांग्लादेश
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'500 नहीं अब सीधे 100...', रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने टैरिफ वाले बिल में किया बदलाव, भारत को मिल सकती है राहत?
'500 नहीं अब सीधे 100...', रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने टैरिफ वाले बिल में किया बदलाव, भारत को मिल सकती है राहत?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget