एक्सप्लोरर

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान बिदका घोड़ा, भीड़ में घुसा, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

UK News: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स-3 और क्वीन कैमिला की ताजपोशी हुई. इस दौरान वे भव्य शाही बग्घी पर सवार हुए. उनके राज्याभिषेक में घुड़सवारों का लंबा काफिला उनके साथ चला, तभी एक घोड़ा बेकाबू हो गया.

UK King Charles Royal Horse: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III की ताजपोशी (King Charles III Coronation) का समारोह दुनियाभर में लाइव देखा गया. वहां किसी 'राजा' का 70 वर्षों बाद राज्याभिषेक किया गया, इस दौरान हजारों लोग बकिंघम पैलेस और उसकी सड़कों पर मौजूद रहे. किंग चार्ल्स III सोने-चांदी से सजी 6 घोड़ों की बग्घी पर सवार थे, और उनके साथ घुड़सवारों की पूरी पलटन चल रही थी. उस दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

दरअसल, किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान एक घोड़ा सैनिकों के झुंड में घुस गया. उससे भीड़ तितर-बितर होने लगी. घोड़े पर सवार सैनिक उसे काबू करने की कोशिश करता रहा, लेकिन काफी देर बाद भी घोड़ा काबू में नहीं आया. यह पूरा वाक्‍या कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में आप घोड़े को मार्च की लाइन से हटते हुए और भीड़-कंट्रोल करने वाले बैरियर से टकराते हुए देख सकते हैं. 

यह घटना किंग चार्ल्स III के वेस्टमिंस्टर एबे से बकिंघम पैलेस वापस जाने के कुछ ही मिनट बाद हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि मेटल बैरियर गिरने से दंग रह गए दर्शक घोड़े के रास्ते से हट गए. उस दौरान लोगों को चोट लगने की आशंका के चलते एक स्ट्रेचर लाया गया था, लेकिन इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. 


King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान बिदका घोड़ा, भीड़ में घुसा, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

6 घोड़ों वाली बग्घी पर सवार थे किंग
किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला जिस बग्घी पर सवार थे, उसमें सफेद रंग के 6 घोड़े जोते गए. उन घोड़ों को 3 सारथी हांक रहे थे. बग्घी के पिछले हिस्से पर 2 सैनिक सवार थे. बग्घी के आगे-पीछे घुड़सवार सैनिकों का काफिला चल रहा था.

वेस्टमिंस्टर एबे चर्च में हुई ताजपोशी
ब्रिटिश सम्राट (किंग चार्ल्स-3) की बग्घी में 4 पहिये थे और रथ को हल्का, लेकिन मजबूत बनाया गया. उस बग्घी पर किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला अंदर बैठे थे. इस बग्घी का इस्तेमाल किंग की ओर से वेस्टमिंस्टर एबे चर्च में ताजपोशी में शामिल होने के लिए जाते समय किया गया.

यह भी पढ़ें: कितने घोड़ों वाले रथ पर सवार हुए 'अंग्रेजों के राजा'? ये रही राज्याभिषेक के दौरान किंग चार्ल्स की अनदेखी तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
यूरोपीय संघ का तालिबान पर बड़ा कूटनीतिक प्रहार, पाकिस्तान के 'डिफेंस राइट' को दी हरी झंडी, सहम उठेगा काबुल!
यूरोपीय संघ का तालिबान पर बड़ा कूटनीतिक प्रहार, PAK के 'डिफेंस राइट' को दी हरी झंडी, सहम उठेगा काबुल!
'ईरान से डील अमेरिका के फायदेमंद', तेहरान से बातचीत के बीच बोले ट्रंप, डेमोक्रेट्स से कहा- चुपचाप बैठो और...
'ईरान से डील अमेरिका के फायदेमंद', बातचीत के बीच बोले ट्रंप, डेमोक्रेट्स से कहा- चुपचाप बैठो और...
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? US ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, तेहरान ने की जवाबी कार्रवाई

वीडियोज

Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Income Guide: खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget