एक्सप्लोरर

Uganda Indian Banker Murder: युगांडा में भारतीय बैंकर की गोली मारकर हत्या, पुलिसकर्मी ने AK-47 से भूना, जानिए क्यों

Uganda: कंपाला मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि भंडारी टीएफएस फाइनेंस सर्विस के डायरेक्टर थे और वाबवायर उनके क्लाइंट थे.कॉन्स्टेबल के ओर से फर्म को दी जाने वाली राशि को लेकर दोनों के बीच गलतफहमी हुई थी.

Uganda Indian Banker Murder: युगांडा (Uganda) की राजधानी कंपाला में ऑफ-ड्यूटी पुलिस कांस्टेबल ने 39 साल के भारतीय बैंकर (Indian Banker) की AK-47 असॉल्ट राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस कांस्टेबल ने जिस AK-47 राइफल से गोली मारी वो चोरी की थी. हत्या के पीछे की वजह 46,000 रुपये लोन के पैसे थे, जिसको लेकर पुलिस कांस्टेबल और बैंकर के बीच कहासुनी हो चुकी है.

युगांडा के रिपोर्ट के मुताबिक कंपाला मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि 30 साल के इवान वाबवायर ने 12 मई को उत्तम भंडारी नाम के भारतीय बैंकर को गोली मार दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कंपाला स्थित समाचार पत्र डेली मॉनिटर के अनुसार, अपराध स्थल के रोंगटे खड़े कर देने वाले फुटेज में दिखाया गया है कि कैसे वाबवायर ने भंडारी पर करीब से गोली मारी है.

लोन के आमउंट में गड़बड़ी का इल्जाम
कंपाला मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि भंडारी टीएफएस फाइनेंस सर्विस के डायरेक्टर थे और वाबवायर उनके क्लाइंट थे. कॉन्स्टेबल की ओर से फर्म को दी जाने वाली राशि को लेकर दोनों के बीच गलतफहमी हुई थी. जब वाबवायर को 12 मई को 46,000 रुपये का लोन अमाउंट  के बारे में बताया गया, तो उसने कथित तौर पर भंडारी के साथ बहस शुरू कर दी. कांस्टेबल का कहना था कि भंडारी ने यह आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था.

कंपाला मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता पैट्रिक ओनयांगो ने डेली मॉनिटर को बताया कि भंडारी को गोली मारने के बाद वाबवायर अपनी एके-47 राइफल छोड़कर भाग गया.

घटनास्थल से 13 कारतूस बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से 13 कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने कहा कि वाबवायर को मेंटल डिसऑर्डर का रिकॉर्ड रहा है. इसके वजह से वो  दो बार हॉस्पिटल में भर्ती भी हो चुका है. इसके बाद उसे  उसे पांच साल पहले प्रतिबंधित हथियार रखने के जुर्म में सजा भी दी गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि वाबवायर, जो अब पूर्वी युगांडा के बुसिया पुलिस थाने में कैद है. उसने एक साथी पुलिसकर्मी और रूममेट से बंदूक चुराई थी.

समाचार पोर्टल, नाइल पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक जेफ्री टुमुसीमे कात्सिगाज़ी ने युगांडा में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया. युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने सुरक्षाबलों से जवाब मांगा है और सवाल किया कि एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी ने बंदूक कैसे हासिल की.

ये भी पढ़ें:Australia Indian Diaspora: सिडनी में भारतीय मूल का शख्स निकला सीरियल रेपिस्ट, लोगों ने की कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget