एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने का चीन का प्रस्ताव अमेरिका ने ठुकराया

संयुक्त राष्ट्र: कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लक्ष्य से दिए गए चीन के प्रस्ताव को अमेरिका ने ठुकरा दिया है. अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया को उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए राजी करने की पिछली सभी कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं और अब ‘दूसरे तरीके’ तलाशने की जरूरत है.

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच के रक्षा सहयोग की तुलना उत्तर कोरिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों के प्रति दिखाई गई ‘‘मुखर अवज्ञा’ से नहीं की जा सकती.

टोनर ने कहा कि प्योंगयांग का व्यवहार विवेकपूर्ण नहीं रहा है और दुनिया को यह समझने की जरूरत है कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम सिर्फ ‘‘अमेरिका और उत्तर कोरिया के बारे में नहीं है’’ और ‘‘हर देश को सोचना चाहिए कि हम बेहतर ढंग से कैसे प्रतिक्रिया दे सकते हैं.’’ टोनर ने कहा, ‘‘उत्तर कोरिया को अर्थपूर्ण बातचीत के लिए राजी करने की दिशा में अब तक किए गए सभी प्रयास चाहे वह छह पक्षों की बातचीत हो या फिर प्रतिबंध हों सभी तरह के प्रयास नाकाम हुए हैं. इसलिए हमें उन्हें राजी करने के लिए नए तरीके तलाशने होंगे. हमें उन्हें मनाना होगा कि यह उनके भी हित में है.’’

चीन ने उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच सीधे टकराव से बचने के लिए कल एक प्रस्ताव दिया था. चीन ने कहा था कि उत्तर कोरिया अपना परमाणु कार्यक्रम निलंबित करे और इसके बदले में अमेरिका और दक्षिण कोरिया तनाव का शिकार बने हुए प्रायद्वीप पर संयुक्त सैन्य अभ्यास पर रोक लगाएं. टोनर ने कहा कि चीन उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम से क्षेत्र की सुरक्षा पर उपजे संकट को लेकर वास्तविक रूप से चिंतित है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह तर्कसंगत है. हम सभी उत्तर कोरिया की हरकतों से चिंतित हैं लेकिन हमारे नजरिए अलग-अलग हैं.’’ टोनर ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन इस बात की जिम्मेदारी उत्तर कोरिया पर है कि वह धर्म निरपेक्षता की दिशा में अर्थपूर्ण कदम उठाए और उकसावे से बचे. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि अमेरिका और चीन इस खतरे से निपटने के लिए साथ काम कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget