एक्सप्लोरर

Employee Layoffs: ट्विटर में बड़ी संख्या में हो सकती है छंटनी, टेकओवर के बाद एलन मस्क बना रहे ये प्लान, होंगे कई बड़े बदलाव

Elon Musk Plans For Twitter: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) में कई बड़े बदलाव होने की संभावना है. एलन मस्क (Elon Musk) एक्शन में नजर आ रहे हैं.

Twitter Employees Layoff: दुनिया के सबसे बड़े अमीर और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का स्वामित्व लेने के कुछ दिनों बाद ही छंटनी के संकेत दे दिए हैं. वह डील के पूरा होते ही लगातार एक्शन में दिख रहे हैं. डील के पूरा होने से पहले भी ट्विटर के कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर बना हुआ था. अब एक बार फिर कर्मचारियों को डराने वाली खबर सामने आई है. द हिल के मुताबिक, एलन मस्क बिना समय जाया किए अब कर्मचारियों की कटौती करने के साथ ही इसे फिर से तैयार करने की योजना बना रहे हैं.

ट्विटर में बदलाव को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं. अब खबर है कि एलन मस्क जल्द ही कई बड़े बदलाव करने जा रहे हैं. वह नए तरीकों से ट्विटर को चलाना चाहते हैं. यहां तक कि मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की नीतियों में सुधार करना शुरू कर दिया है. मालिक बनते ही सबसे पहले उन्होंने कई अधिकारियों की छुट्टी की, जिसमें कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और वित्त प्रमुख नेड सेगल भी शामिल थे.

कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव

कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर मस्क ने एक ट्वीट में बताया है कि ट्विटर व्यापक रूप से कई दृष्टिकोण के साथ एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करेगा. इस काउंसिल के बुलाए जाने से पहले कोई बड़ा मेटिरियल जजमेंट या खाता बहाली नहीं होगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि प्रतिबंधित खातों (Restricted Accounts) को लेकर भी बदलाव किया जा सकता है.

Twitter ने दी थी छंटनी को लेकर सफाई

बता दें, कुछ दिन पहले खबरों में इस बात का भी जिक्र किया गया था कि मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए अपने संभावित निवेशकों से कहा है कि उनकी योजना ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों के लगभग 75 प्रतिशत कर्मचारी की कटौती करेंगे. हालांकि, कर्मचारियों को शांत कराने के लिए ट्विटर ने तब एक बयान जारी किया था, जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि फिलहाल कंपनी इस तरह की किसी छंटनी पर विचार नहीं कर रही है.

ट्विटर के जनरल काउंसिल Sean Edgeet ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को एक मेल करके सूचना दी थी कि कंपनी इस तरह की किसी भी बड़ी छंटनी का विचार नहीं कर रही है. ऐसे में कंपनी ने कर्मचारियों को इस तरह की किसी भी खबर के कारण परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 

Ukraine-Russia War: रूस के ब्लैक सागर फ्लीट पर हुआ जोरदार हमला, यूक्रेन पर ब्रिटेन की मदद से हमला करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget