एक्सप्लोरर

Twitter Change: एलन मस्क की ट्विटर को लेकर एक और बड़ी घोषणा! फरवरी से होंगे बदलाव

Twitter Change: रविवार की सुबह मस्क ने एक ट्वीट करके ट्विटर में होने वाले बदलावों के संकेत दिए, जिन्हें जल्द ही यूजर्स के सामने पेश किया जाएगा.

Twitter Change: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को ट्विटर इंटरफेस में बड़े बदलाव की घोषणा की. उन्होंने कहा कि फरवरी की शुरुआत से ट्विटर टेक्स्ट करैक्टर लिमिट में बदलाव हो सकते हैं. जब से ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा है तब से इसमें एक से बड़े एक बदलाव हो रहे हैं. पिछले साल यूजर्स के लिए ट्विटर में कई बड़े बदलाव हुए थे.

रविवार की सुबह मस्क ने एक ट्वीट करके ट्विटर में होने वाले बदलावों के संकेत दिए, जिन्हें जल्द ही यूजर्स के सामने पेश किया जाएगा. एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, रिकमेंडेड वर्सेस फॉलो ट्वीट्स के बीच शिफ्ट करने के लिए ईजी स्वाइप राइट/लेफ्ट जो एक बहुत बड़े यूआई ओवरहाल का हिस्सा है, इस हफ्ते के आखिर में रोल आउट हो जाएगा. बुकमार्क बटन, एक हफ्ते बाद और लंबे फॉर्म ट्वीट्स फरवरी की शुरुआत में शुरू होंगे. 

फिलहाल ट्वीट की सीमा 280 शब्द

ट्विटर के सीईओ ने नवंबर 2022 में ऐलान किया था कि यूजर्स अपने ट्वीट्स लंबे-चौड़े टेक्स्ट में पोस्ट कर सकेंगे. फिलहाल ट्वीट की सीमा 280 शब्द है. अभी ट्विटर को माइक्रोब्लॉगिंग साइट के तौर पर देखा जाता है लेकिन एक बार जब इसकी टेक्स्ट करैक्टर लिमिट बढ़ जाएगी तो फिर ये माइक्रोब्लॉगिंग साइट की श्रेणी से हट जाएगा. इस बात की भी घोषणा एलन मस्क कर चुके हैं. 

ये बदलाव भी हो सकते हैं

अब माना जा रहा है कि ट्विटर के यूआई इंटरफेस में भी बदलाव होगा. यानी ट्विटर का रंग रूप या डिजाइन कुछ चेंज हो सकता है. हालांकि ये कब तक होगा इस बात की जानकारी सामने नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि इस साल ट्विटर का डिजाइन भी बदल सकता है. इसके साथ ही लाइक, रिट्वीट, कोट ट्वीट्स आदि को भी ट्विटर रिप्लेस करने पर काम कर रहा है.

ट्विटर ने इस फीचर को हटाया

हाल ही में ट्विटर ने डिवाइस डिटेल फीचर को हटा दिया है. पहले जहां यूजर्स को ट्वीट पर ये दीखता था कि ट्वीट को एंड्राइड से किया गया है या फिर IOS से लेकिन अब ये नहीं दिखाई देता. उदाहरण के लिए आप ऐसे समझिये जब आप पहले किसी का ट्वीट देखते थे तो उसमें लिखा आता था- टि्वटर फॉर आईफोन या टि्वटर फॉर एंड्राइड. ये अब नहीं दिखाई देता.  

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आटे की किल्लत के बीच मची भगदड़, एक की मौत, बलूचिस्तान में गेहूं का स्टॉक खत्म!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget