एक्सप्लोरर

ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी फैक्ट-चेक की वॉर्निंग, ट्रंप बोले- US इलेक्शन में दखल न दें

ट्विटर ने पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट्स को फेक न्यूज बताया है. इसके बाद ट्रंप भड़क गए और फैक्ट चेक को ही गलत करार दे दिया.

वॉशिंगटन: अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस वजह से यहां राजनीति गर्मा गई है. सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ ट्वीट्स को फ्लैग करते हुए पहली बार फैक्ट-चेक की वॉर्निंग दी. इसके बाद ट्रंप ने ट्विटर पर अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा दिया. दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सिलसिलेवार दो ट्वीट कर ट्विटर पर निशाना साधा. पहले ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, 'ट्विटर 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रहा है. इनका कहना है कि मेल-इन-बैलेट और इससे जुड़े भ्रष्टाचार को लेकर मेरा दावा गलत है. ये फेक न्यूज है. ये सीएनएन और वॉशिंगटन पोस्ट की फैक्ट चेकिंग पर आधारित है.'
ट्रंप ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'ट्विटर बोलने की आजादी पर हमला कर रहा है. मैं एक राष्ट्रपति के रूप में ऐसा नहीं होने दूंगा.' क्या है पूरा मामला? दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने मेल-इन बैलट्स को फर्जी और 'मेल बॉक्स लूट लिया जाएगा' कहते हुए अपने ट्वविटर अकाउंट से ट्वीट किए गए थे. सीएनएन और वॉशिंगटन पोस्ट की फैक्ट चेक टीम ने ट्रंप के इन दावों को गलत बताया है. इसके बाद मंगलवार को ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट पर फैक्ट चेक के मेल चस्पा दिए. ट्विटर ने लिखा, 'मेल-इन बैलट्स के बारे में तथ्य जानिए.' अब ट्रंप ने ट्विटर के इसी ट्वीट पर अमेरिकी इलेक्शन में दखलंदाजी का आरोप लगाया है. बता दें, अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है. यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है. मंगलवार को अमेरिका में 18,929 नए केस सामने आए और 775 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बुधवार सुबह तक बढ़कर 17 लाख 25 हजार पार हो गई. वहीं कुल एक लाख 580 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि चार लाख 78 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. कुल 6 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 28 फीसदी लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं. ये भी पढ़ें- चीन से विवाद पर पीएम मोदी ने NSA और CDS के साथ की बैठक, तीनों सेनाओं ने तैयारियों का ब्लूप्रिंट दिया क्या चीन युद्ध के लिए तैयारी कर रहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget