एक्सप्लोरर

Twitter Blue Tick: ट्विटर ने 8 डॉलर सब्सक्रिप्शन का फैसला लिया वापस, फेक अकाउंट में उछाल बना कारण

Twitter Deal: सूत्र की मानें तो इस प्रोग्राम को लॉन्च करने के बाद से फेक अकाउंट की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी थी, इसे देखते हुए ही कंपनी ने इस प्रोग्राम को कैंसल करने का फैसला किया है.

Twitter $8 Subscription Plan Suspended: ट्विटर की चिड़िया का दुनिया को हैरान करने का सिलसिला जारी है. ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने शुक्रवार को एक बार फिर एक बड़ा फैसला किया, जो फिर चर्चा में है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किए गए 8 डॉलर वाले ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को निलंबित कर दिया है. कंपनी के एक सूत्र की मानें तो इस प्रोग्राम को लॉन्च करने के बाद से फेक अकाउंट की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी थी, इसे देखते हुए ही कंपनी ने इस प्रोग्राम को कैंसल करने का फैसला किया है. यहां ये बता दें कि मौजूदा ग्राहकों के पास अभी भी यह सुविधा बनी रहेगी.

क्यों बदलना पड़ा फैसला

रिपोर्ट की मानें तो, ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम शुरू होते ही फेक अकाउंट की बाढ़ आने लगी थी. यहां तक भी कंपनी को आपत्ति नहीं थी, लेकिन पिछले दो दिनों में फेक अकाउंट से ऐसे-ऐसे ट्वीट किए गए, जिसने कंपनी को इसे बंद करने को मजबूर कर दिया. एक शख्स ने निन्टेंडो इंक नाम के प्रोफाइल पर ब्लू टिक लिया और असली कंपनी बताते हुए सुपर मारियो की एक फोटो पोस्ट की, इसमें मिडिल फिंगर दिखाई गई थी. वहीं, एक शख्स ने दिग्गज फार्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी के रूप में वेरिफाई कराने के बाद ट्वीट किया कि इंसुलिन अब फ्री है. यही नहीं, एक शख्स ने तो Tesla Inc. का फेक अकाउंट बनाकर इस कंपनी के सुरक्षा रिकॉर्ड का मज़ाक उड़ाया.

कंपनी लगातार सुर्खियों में

बता दें कि दुनिया के सबसे रईस आदमी एलन मस्क ने इसी पिछले दिनों ट्विटर का अधिग्रहण किया था. इसके बाद से उनकी ओर से लिए गए फैसले पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने कमान संभालते ही सबसे पहले ब्लू टिक को 8 डॉलर पर सब्सक्रिप्शन बेस वाला बनाने की घोषणा की. इसके बाद कंपनी ने छंटनी शुरू की. इसके बाद कंपनी ने हाई-प्रोफाइल खातों के लिए "ऑफिशियल" बैज को शुरू किया. वहीं अब फेक अकाउंट के मामले बढ़े तो 8 डॉलर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को ही कैंसल कर दिया.

ये भी पढ़ें

दो दिनों में दक्षिण के 4 राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी, क्या है BJP का मिशन साउथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget