एक्सप्लोरर

'इजरायल को रोको, दुनिया जला रहे नेतन्याहू', ईरान पर हमले के बाद खौफ में आए तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन

Recep Tayyip Erdogan on Israel: एर्दोगन ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू क्षेत्र को विनाश की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच ट्रंप ने भी इजरायल को चेतावनी दी है.

Recep Tayyip Erdogan on Israel: इजरायल की ओर से ईरान पर एक के बाद किए गए घातक हमलों से तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन खौफ में हैं. इजरायल ने शुक्रवार (13 जून 2025) तड़के ईरान के न्यूक्लियर साइट और सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया, जिसमें ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस हमले की निंदा करते हए इसे उकसावे वाला कदम बताया.

'इजरायल को रोको, दुनिया जला रहे नेतन्याहू'

एर्दोगन ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस क्षेत्र को विनाश की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, "नेतन्याहू और उनके नरसंहार नेटवर्क के हमले हमारे पूरे क्षेत्र और दुनिया को जला रहे हैं, उन्हें रोका जाना चाहिए." उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

अभी बहुत कुछ होना बाकी- ट्रंप

अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के हमले को सटीक बताया है. उन्होंने कहा कि हमने ईरान को एक मौका दिया, लेकिन उन्होंने इसका फायदा नहीं उठाया. ट्रंप ने ईरान को आगाह करते हुए कहा कि अभी बहुत कुछ होना बाकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से अमेरिका के साथ परमाणु समझौता करने की बात फिर से दोहराई है.

क्यों डर रहे तुर्किए राष्ट्रपति एर्दोगन?

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्किए राष्ट्रपति एर्दोगन को अब अपने क्षेत्र में युद्ध का खौफ सता रहा है. तुर्किए को इसलिए भी डर लग रहा है क्योंकि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है. ईरान को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे बेहतरीन और सबसे घातक सैन्य हथियार बनाता है और इजरायल के पास इसका भंडार है. आने वाले समय में और भी कुछ बड़ा हो सकता है."

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को अस्तित्व के लिए खतरा करार दिया. इसी को लेकर इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी कि हमलों के लिए इजरायल को कड़ी सजा भुगतनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget