एक्सप्लोरर

तुर्की ने शुरू किया बड़े स्तर पर आतंक विरोध अभियान 'किरन-7 ऑपरेशन ऑफ मुंजुर वैली'

तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि तुर्की ने अपने देश के पूर्वी हिस्से में बड़े पैमाने पर आतंकवाद के विरोध में अभियान शुरू किया है.

अंकारा: तुर्की ने देश के पूर्वी हिस्से में बड़े पैमाने पर आतंकवाद के विरोध में अभियान शुरू किया है. तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी. मंत्रालय ने एक लिखित बयान में कहा कि विशेष पुलिस बल और जेंडरमेरी कमांडो सहित कुल 2250 सैन्य कर्मी टंसेली प्रांत में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं.

ऑपरेशन का नाम 'किरन-7 ऑपरेशन ऑफ मुंजुर वैली' है. इसका मकसद क्षेत्र में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के सदस्यों को निशाना बनाना है. साथ ही आगामी सर्दियों में संभावित हमलों को विफल करना है. पीकेके, जो 30 साल से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ लड़ रहा है, इसे तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद ममता बनर्जी ने कहा- पश्चिम बंगाल वापस लाए जा रहे हैं 131 मजदूर

आपको बता दें कि हाल ही में तुर्की ने सीरिया पर सैन्य कार्रवाई की थी. तुर्की ने सीरियन कुर्दिश पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट के खिलाफ हमला किया था. तुर्की का कहना है कि सीरियन कुर्दिश पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट आतंकवादियों की एक शाखा है. वहीं मामले को लेकर चीनी सरकार का कहना है कि अंकारा से कुर्दिश बलों के खिलाफ हो रही कार्रवाई रोकने को कहा गया है. पाकिस्तान ने इस बात का समर्थन किया है.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, सैन्य अभियान में अबतक दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई है. साथ ही 1 लाख 60 हजार लोग इलाके को छोड़ कर भाग चुके हैं.

मामले को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग का कहना है कि सीरिया को अपने देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करने का पूरा हक है. चीन का कहनहै कि हम तुर्की से अपील करते हैं कि वह सैन्य कार्रवाई बंद करे.

जम्मू कश्मीरः बांदीपुरा में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget