एक्सप्लोरर

Pakistan TTP: पाकिस्तान में जज का फिल्मी अंदाज में TTP आतंकियों ने किया अपहरण, वीडियो में जान बचाने की लगा रहे गुहार

Pakistan TTP: पाकिस्तान में आतंकियों ने एक जज को बंधक बना लिया है. अज्ञात स्थान पर जाने से पहले आतंकियों ने जज के ड्राइवर को रिहा कर दिया.

Pakistan TTP: पाकिस्तान में अब जज भी सुरक्षित नहीं हैं, इसका ताजा उदाहरण शनिवार को सामने आया जब कुछ आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ न्यायाधीश का अपहरण कर लिया. रविवार को आतंकवादियों ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें न्यायाधीश अपनी जिंदगी बचाने की चीफ जस्टिस से गुहार लगा रहे हैं. इस वीडियो क्लिप में जस्टिस शकीरुल्लाह मारवात यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि चीफ जस्टिस को इन आतंकियों की बात को मान लेना चाहिए.

दरअसल, शनिवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने जस्टिस शकीरुल्लाह मारवात का अपहरण कर लिया. एक दिन बाद अपनी आजादी की गुहार लगाते हुए जज का वीडियो सामने आया. टीटीपी के आतंकवादियों ने यह वीडियो क्लिप पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों को भेजा है. वीडियो क्लिप जस्टिस शकीरुल्लाह मारवात अकेले एक काले पर्दे के आगे बैठे हुए हैं और बता रहे हैं कि शनिवार को टीटीपी ने उनको बंधक बना लिया है. इनकी कुछ मांगे हैं, जिसे पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए, जिससे उनकी रिहाई हो सके.

टीटीपी ने हमले की नहीं ली जिम्मेदारी
हालांकि, आतंकियों की क्या मांग है इसकी जानकारी दी नहीं दी गई है. अभी तक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस मामले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है और कोई बयान नहीं जारी किया है. दूसरी तरफ पाकिस्तान के किसी भी अधिकारी का अभी तक इस वीडियो पर कोई बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है. 

अगवा करने के बाद जज की जलाई गई गाड़ी
शकीरुल्लाह मारवात अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिण वजीरिस्तान जिले में जज के पोस्ट पर हैं. बताया जाता है कि जब वह इस्माइल खान जिले की ओर वापस जा रहे थे, तभी दर्जनों हथियारबंद लोगों ने घात लगाकर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और उनके ड्राइवर के साथ जज का अपहरण कर लिए. खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने जज की गाड़ी में आग लगा दी और अज्ञात स्थान पर जाने से पहले उनके ड्राइवर को छोड़ दिया. स्थानीय पुलिस को ड्राइवर ने बताया है कि आतंकी अपने रिश्तेदारों और कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे.

पाकिस्तानी सेना ने दो आतंकी कमांडरों को किया ढेर
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आंतवाद निरोधी दस्ते ने इलाके सघन जांच अभियान चलाया, लेकिन अभी तक आतंकियों की कोई सुराग नहीं लग सकी. पाकिस्तानी सेना ने एक अलग बयान में बताया कि उसके बलों ने डेरा इस्माइल इलाके में एक खुफिया आंतकवादी निरोधी छापेमारी की है, जिसमें झड़प के दौरान दो आतंकी कमांडर मारे गए. पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांत में टीटीपी लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन टीटीपी का कहना है कि वह सिर्फ पाकिस्तानी सेना और पुलिस बलों को निशाना बनाती है.

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas war: हमास की जल्द हार क्यों चाहता है मुस्लिम देश सऊदी अरब ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget