एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर को दी बंद करने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के किए गए ट्वीट पर ट्विटर ने आपत्ती जताई है. इस पर ट्रंप का कहना है कि ट्विटर अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करना चाह रहा है.

वाशिंगटन: ट्विटर ने पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो ट्वीट पर चेतावनी का लेबल लगाया है. इसके बाद ट्रंप ने उस पर राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप मढ़ दिया. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया मंचों को बंद करने तक की धमकी दे दी.

ट्विटर ने मंगलवार को ट्रंप के दो ट्वीट को झूठा दावा करने वाली जानकारी के तौर पर चिन्हित किया. इन ट्वीट में 'मेल के जरिये फर्जी मत पत्रों का इस्तेमाल करने और चुनावों में व्यापक मतदाता धोखाधड़ी को बढ़ावा मिलने' का कथित दावा किया गया है.

ट्रंप ने ट्वीट किया कि ये पत्र पेटियां धोखाधड़ी के अलावा कुछ नहीं है. पत्र पेटियों को लूटा जाएगा. मत पत्रों के साथ जालसाजी होगी. यहां तक कि अवैध तरीके से प्रिंट निकाला जाएगा और फर्जी हस्ताक्षर होंगे. कैलिफोर्निया के गवर्नर लाखों लोगों को मत पत्र भेज रहे हैं.

ट्विटर का नोटिफिकेशन दोनों ट्वीट के नीचे नीले रंग का विस्मयादिबोधक चिह्न प्रदर्शित करता है जो पाठकों से कहता है कि 'मेल इन बैलेट' के बारे में तथ्य जानिए. ट्रंप ने इसकी प्रतिक्रिया में कहा कि कंपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दम घोंट रही है.

नाराज ट्रंप ने ट्वीट किया, " ट्विटर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है. वे कह रहे हैं कि व्यापक भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का कारण बनने वाले मेल-इन बैलेट पर मेरा बयान गलत है. यह बात फेक न्यूज सीएनएन और अमेजन के वाशिंगटन पोस्ट द्वारा तथ्यों की तथाकथित जांच के आधार पर कही गई है. "

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि "ट्विटर पूरी तरह से बोलने की आजादी का गला घोंट रहा है और राष्ट्रपति के तौर पर मैं यह नहीं होने दूंगा." बाद में बुधवार की सुबह ट्रंप ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंच को ही बंद करने की धमकी दे डाली.

ट्रंप ने ट्रवीट किया कि "रिपब्लिकन्स को लगता है कि सोशल मीडिया मंच पूरी तरह से कंजर्वेटिवों की आवाजों को खामोश कर रहे हैं. हम कड़ाई से इसका नियमन करेंगे या उन्हें बंद कर देंगे."

यह भी पढ़ेंः सोनू सूद ने मदद के लिए अब अपने नंबर किए शेयर, बोले- चलो घर छोड़ दूं ग्रेटर नोएडा: इलाज न मिलने से हुई नवजात की मौत, सामने आई अस्पतालों की बड़ी लापरवाही, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान चारो तरफ से घेर रहा US, बड़ा खुलासा- मध्य पूर्व में अमेरिका का बड़ा सैन्य जमावड़ा
Explained: ईरान चारो तरफ से घेर रहा US, बड़ा खुलासा- मध्य पूर्व में अमेरिका का बड़ा सैन्य जमावड़ा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'मुझे कई बार मारा', स्मित माछर का नया वीडियो, फ्लाई दुबई कांड पर बड़ा खुलासा
'मुझे कई बार मारा', स्मित माछर का नया वीडियो, फ्लाई दुबई कांड पर बड़ा खुलासा
स्मित माछर पर हमला करने वाले पायलट पर एक्शन की तैयारी, सऊदी ने UAE को सौंपा
स्मित माछर पर हमला करने वाले पायलट पर एक्शन की तैयारी, सऊदी ने UAE को सौंपा

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'गलत आदमी से पंगा ले रहे हो रवनीत बिट्टू', राहुल गांधी की आलोचना पर भड़के राजा वडिंग
'गलत आदमी से पंगा ले रहे हो रवनीत बिट्टू', राहुल गांधी की आलोचना पर भड़के राजा वडिंग
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
2027 ODI वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के होंगे 3 मैच, नोट कर लीजिए तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के होंगे 3 मैच, नोट कर लीजिए तारीख
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
Real Egg Identification: असली और नकली अंडे की पहचान कैसे करें? नोट करें 2 मिनट का टेस्ट
असली और नकली अंडे की पहचान कैसे करें? नोट करें 2 मिनट का टेस्ट
बारिश के चलते यूपी पुलिस PET की तारीखें बदली, जानें कब होगा एग्जाम?
बारिश के चलते यूपी पुलिस PET की तारीखें बदली, जानें कब होगा एग्जाम?
Embed widget