एक्सप्लोरर

US Election Result: ट्रंप ने फिर लगाया चुनाव में धांधली का आरोप, इस बार कहा- 'बंद करो फ्रॉड'

ट्रंप की टीम ने जॉर्जिया, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में मुकदमे दर्ज कराए हैं और विस्कॉन्सिन में वोटों की फिर गिनती किए जाने की मांग की है. उन्होंने ट्विटर पर कई महत्वपूर्ण राज्यों में जीत का दावा किया.

वॉशिंगटन: अमेरिका के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अभी वोटों की गिनती जारी है. लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ट्वीट वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगा रहे हैं. ट्रंप लगातार वोटों की गिनती कुछ राज्यों में रोकने की मांग कर रहे हैं. ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, 'इलेक्शन डे के बाद पड़े किसी भी वोट को नहीं गिनना चाहिए.' सबसे ताजा ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, 'बंद करो फ्रॉड.' वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन ने ट्वीट कर कहा है कि हर वोट की गिनती होनी चाहिए.

एक दूसरे ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, "बाइडेन के दावे वाले सभी राज्यों में हम वोटर फ्रॉड और स्टेट इलेक्शन फ्रॉड के लिए कानूनी चुनौती देंगे. बहुत सारे सबूत हैं- मीडिया देखते रहें. हम ही जीतेंगे. अमेरिका फर्स्ट." लेकिन ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट को छिपा दिया है. अब इस ट्वीट को कोई भी लाइक या रिट्वीट नहीं कर सकता है. इससे पहले भी ट्विटर चुनाव में धांधली के आरोप वाले ट्रंप के कई ट्वीट छिपा चुका है.

ट्रंप की टीम ने जॉर्जिया, मिशिगन और पेन्सिलवेनिया में मुकदमे दर्ज कराए हैं और विस्कॉन्सिन में वोटों की फिर गिनती किए जाने की मांग की है. उन्होंने ट्विटर पर कई महत्वपूर्ण राज्यों में जीत का दावा किया. वहीं, अभी पेन्सिलवेनिया में सैकड़ों हजारों वोटों की गिनती की जानी है. दोनों के बीच अन्य करीबी मुकाबले में ट्रंप ने फ्लोरिडा, टेक्सास और ओहायो में जीत दर्ज की जबकि बाइडेन ने न्यू हैम्पशायर और मिनेसोटा में जीत हासिल की है.

अमेरिका में वोटों की गिनती जारी, बाइडेन जीत के करीब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुए दो दिन हो गए. चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल वोट के करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशिगन में जीत दर्ज कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राह को मुश्किल बना दिया है.

अमेरिकी मीडिया के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, पूर्व अमेरिकी उप राष्ट्रपति बाइडेन 253 वोट और ट्रंप को 214 मत अब तक मिले हैं. वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी ट्रंप कुछ राज्यों में बाइडेन की जीत को कानूनी तौर पर चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं.

ट्रंप को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं. मौजूदा राष्ट्रपति की राह हालांकि काफी कठिन है क्योंकि ट्रंप को 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए चार शेष बचे ‘बैटलग्राउंड’ राज्यों पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलाइना, जॉर्जिया और नेवाडा में जीत हासिल करनी होगी. 'स्टेट ब्रैड रैफेनस्पेर्जर्स' के कार्यालय ने सीएनएन को बताया कि जॉर्जिया में 16 इलेक्टोरल वोट हैं. यहां कुल वोटों की संख्या करीब 90,735 है. ‘बैटलग्राउंड’ उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता.

ये भी पढ़ें- US Election 2020: बाइडेन अगर जीते तो पलट देंगे ट्रंप के ये फैसले, अमेरिका समेत पूरी दुनिया पर होगा इसका असर

US Election 2020: बाइडेन बहुमत के करीब लेकिन अब भी वापसी कर सकते हैं ट्रंप, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget