एक्सप्लोरर

ऐसा हमला इंसान नहीं बल्कि कोई दानव ही कर सकता है: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सीरिया के खिलाफ ‘सटीक हमलों’ के आदेश दिए है. सीरिया के डूमा में पिछले हफ्ते के अंत में कथित जहरीली गैस के हमले में कई लोग मारे गए थे. ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा (रासायनिक) हमला कोई इंसान नहीं बल्कि कोई दानव ही कर सकता है.’’

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर सीरिया में बशर अल असद की सरकार के खिलाफ सैन्य हमले शुरू किए. ट्रंप ने युद्धग्रस्त देश पर अपने ही लोगों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ये हमले रासायनिक हथियारों के खिलाफ हैं.

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सीरिया के खिलाफ ‘सटीक हमलों’ के आदेश दिए है. सीरिया के डूमा में पिछले हफ्ते के अंत में कथित जहरीली गैस के हमले में कई लोग मारे गए थे. ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा (रासायनिक) हमला कोई इंसान नहीं बल्कि कोई दानव ही कर सकता है.’’

Live Updates: सीरिया के ऊपर 100 से ज़्यादा मिसाइलें दागी गईं, इनमें से काफी मिसाइलों को मार गिराया गया- रूस

उन्होंने कहा कि सीरिया पर अमेरिका तब तक दबाव बनाए रखेगा जब तक बशर अल असद की सरकार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल बंद नहीं कर देती. उन्होंने सीरियाई सरकार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस का आभार भी जताया.

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अमेरिकी सेना को सीरियाई तानाशाह बशर अल असद के रासायनिक हथियार वाले ठिकानों पर सटीक हमले आदेश दिए हैं. फ्रांस और ब्रिटेन की सेनाओं के साथ संयुक्त हमले का अभियान चल रहा है. हम दोनों देशों का आभार जताते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आज ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने क्रूरता के खिलाफ अपने उचित अधिकारों का इस्तेमाल किया.’’

उन्होंने बीते शनिवार को डूमा में कथित केमिकल हमले का जिक्र करते हुए ‘निर्दोष नागरिकों की हत्या करने के लिए रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने को लेकर’ असद सरकार पर निशाना साधा. ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारी कार्रवाई का उद्देश्य रासायनिक हथियारों के बनने और इस्तेमाल होने के खिलाफ मजबूत तंत्र स्थापित करना है. इस तंत्र को स्थापित करना अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है.’’

उन्होंने कहा कि उनके पास असद सरकार की मदद करने के लिए जिम्मेदार दो सरकारों के लिए संदेश है. उन्होंने कहा, ‘‘ईरान और रूस से मैं पूछता हूं कि वो देश कैसे हैं जो निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार से जुड़ना चाहते हैं.’’

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि अमेरिका के पास इस बात के सबूत हैं कि सीरियाई नेता बशर अल असद की सरकार ने विद्रोहियों के कब्जे वाले डूमा में पिछले सप्ताहांत रासायनिक हथियार हमले किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget